Friday, November 27, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/11/2026

                अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/11/2026

              =============================================
अंक 1,10,19,28
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ मित्र मंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आज कुछ लाभ दे सकते हैं/प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी रहेगी व् अपव्यय के कारण  सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको लाभान्वित करेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए तथा वांछित स्थान  पर तबादले के लिए आवेदन देने हेतु अनुकूल दिन है/चांदी, सोने, एथिनिक जेवेलेरी, सम्पति के विक्रेता व् निवेशक, साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग. सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, समाज सेवक व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सामाजिक, व्यवसायिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/


अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ मित्र मंडली के साथ सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे व् कुछ सामाजिक  दायित्व भी निभा पाएंगे/साहित्यिक गतिविधियों में मन रमेगा/ चांदी, सोने व् सम्पति मैं दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/कुछ असामाजिक तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/ चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/


अंक 4,13,22,31
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम देंगे व् दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यातक व् विक्रेता, मीडिया, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/आज सहचर की भावनाओं की और विशेष ध्यान दीजिये/आर्थिक नव निवेश स्थगित कर दीजिये/


अंक 5,14,23
पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व सुचारू रूप से निभ जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  आप अग्रणी रहेंगे/ शिक्षा व् भवन निर्माण हेतु ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/सोने व् सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/सुनहरी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रय से अतिरिक्त लाभ के आसार हैं/


अंक 6,15,24
आज सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी/साहित्यिक दायरा भी विस्तृत  होगा/पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति खुशहाल रहेगी/सोने, सम्पति, एथिनिक जेवेलेरी, कॉस्मेटिक्स, चर्म उत्पादों व् सुनहरी, भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता,फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलोजिस्ट, मीडिया, कला समीक्षक, आर्किटेक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज पारिवारिक, सामाजिक, व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी व् भाग्य एवं कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ समाज सेवी संस्थाएं, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने, सम्पति, एथिनिक जेवेलेरी व सौन्दर्य प्रसाधनों व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता बढेगी/



अंक 8,17,26
आज सामाजिक स्थिति अधिक सम्मानजनक रहेगी/ पारिवारिक मसलों में  आपकी राय का विशेष मान होगा/व्यवसायिक दायित्व भी प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/ सोने व सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27
पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आपके कार्य सुचारू रूप से पूरे हो पाएंगे/शेयर्स में निवेश से प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा  है/आज किसी से भी  उधार न लें / किसी आत्मीय जन की कमी आज आपको रह रह कर महसूस होगी/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment