कैसा होगा आपका नववर्ष (2027)
भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के चेतन व् अवचेतन मन में बसती है/ ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना चाहते है/अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे ना आप कि कैसा रहेगा आपका आने वाला वर्ष /
सर्वप्रथम जानिए अपना मूलांक व् भाग्यांक /आपके जन्म की तिथि आपका मूलांक है व् भाग्यांक जानने के लिए जोड़िये जन्मतिथि +माह+वर्ष
उदहारण के लिए २/७/१९८१
इस दिन जन्मे व्यक्ति का मूलांक होगा २ और भाग्यांक १
२+७ +१+९+८+१ = २८ =२+८ = १
ग्रहीय अंक १ से ९ के अंतर्गत आपका आगामी वर्ष २०२७ कैसा रहेगा, जानिए अंक ज्योतिषीय गणना के आधार पर/ क्या यह आपके लिए खुशियों की सौग़ात लाएगा या परेशानियां या सहज , सामान्य स्थिति/ यदि इस वर्ष का स्वामी अंक 2 आपके भाग्यांक के अनुकूल है, आप सर्वाधिक सुखद स्थिति में रहेंगे/
अंक 2027 बना है अंक २+0 +२ +७ के योग से, इन अंको का कुल योग है अंक 2/ कहने का अभिप्राय है कि इसमें अंक २ व् अंक ७ के गुण भी शामिल होंगे/
अंक २ का स्वामी ग्रह चंद्र है/ २०२७ में अंक २ का दोहरान इंगित करता हैं कि चंद्र ग्रह के गुण इस वर्ष दुगुना प्रभाव डालेंगे/ अंक 7 का स्वामी ग्रह केतु है/ अतः इस वर्ष केतु ग्रह के गुणों का भी समावेश रहेगा/
मुख्य रूप से अंक 2 प्रभावी रहेगा, परन्तु अंक 7 के गुण का भी प्रभाव रहेगा/
भाग्यांक १
इस वर्ष आप व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर पाएंगे/ स्वत ही आपको कुछ ऐसी सुविधाएँ प्राप्त होंगी,जिनके परिणाम स्वरुप. लक्ष्य प्राप्ति और सुगम हो जाएगी/ सामाजिक स्थिति अधिक सम्मानजनक होगी/ आपकी राय का मान होगा/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में भी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
व्यवसायिक क्षेत्र में भी आपका प्रभुत्व बढ़ेगा/ सांस्कृतिक शिष्ट मंडल में सम्मिलित हो कर , विदेश जाने के अवसर बन सकते हैं/ आत्म विश्वास बढ़ेगा/ आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेते हुए, उन्हें अपने व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक क्षेत्र में लागू कर पाएंगे/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, एन जी ओ व् मीडिया, टूरिज्म सेंटर व् एयर लाइन्स भाग्य अनुकूलता से अधिक लाभान्वित होंगे/
यदि इस समय आप अपनी उम्र के वर्ष १, १०, १९ , २८, ३७ , ४६ , ५५ , ६४ ,७३ , ८२ आदि से गुजर रहें हैं , आपकी स्थिति अधिक सुखद रहेगी/
भाग्यांक २
यह वर्ष आपके लिए असाधारण है/ आपकी स्थिति में बहुत से उल्लेखनीय बदलाव के आसार हैं; आप अपने व्यवसायिक,पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ वर्ष २०२७ में तो किसी नवीनता के आसार नहीं है, परन्तु आप सहज ,संतुलित चित से, वर्ष २०२७ के लिए अभी से योजनाएं बनानी शुरू कर दीजिये/ संयमित चित से, बहु आयामी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे/ सामाजिक समन्वय के क्षेत्र में वांछित उपलब्धियां होंगी/
क्योंकि वर्ष २०२७ में अंक दो का दोहरान हो रहा है, फलतः अंक २ के स्वामी चंद्र ग्रह के अनुकूल प्रभाव से आप लाभान्वित होंगे/ परिणामस्वरूप, कला, साहित्य, मीडिया एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक लोकप्रियता प्राप्त करेंगे/ चाँदी व् कलाकृतियों के विक्रेता अधिक लाभान्वित होंगे/ होटल उद्यमी, टूरिस्ट गाइड्स, एयरलाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर, कला दीर्घा संचालक, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक २,११,२०,२९, ३८ ,४७, ५६ ,६५, ७४, ८३ आदि हैं , आपकी स्थिति अपेक्षाकृत सुखद रहेगी/
भाग्यांक ३
गत वर्ष आपके लिए सामान्य रहा, परन्तु इस वर्ष आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ सहज व् संयमित चित से दायित्व वहन कर पाएंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व वहन सहजता से कर पाएंगे/ कलाकार, मीडिया, अनुवादक, एयरलाइन्स, टूरिज्म सेक्टर, चाँदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, समाज सेवी संस्थाएं अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन के अवसर बन सकते हैं/ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी/
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ३ , १२, २१, ३०, ३९ , ४८ , ५७ , ६६ , ७५ , ८४ आदि हैं , आपकी स्थिति सहज रहेगी/
भाग्यांक ४
गत वर्ष आपके लिए उलझनों से भरपूर रहा/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर भी कुछ परेशानी रही/ सामंजस्य की नीति अपनाते हुए, आप इस वर्ष सहजता से दायित्व वहन कर पाएंगे/ अनुसन्धान व् अन्वेषण से जुड़े लोग, अंतरिक्ष शोध कार्य से जुड़े लोग, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर, कला दीर्घा संचालक व् कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन के अवसर बन सकते हैं/
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ४, १३, २२, ३१, ४०, ४९ , ५८, ६७, ७६, ८५ आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ सम्भली /
भाग्यांक ५
वर्ष २०१७ आपके लिए सामान्य है/ आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए, आत्म निर्भर रहते हुए अपने दायित्व निभा पाएंगे/ सहज व् संयमत चित से अपने कार्य सम्पन्न कर पाएंगे/ भाग्य से, इस वर्ष आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ५, १४, २३, ३२, ४१, ५०, ५९, ६८, ७७, ८६ आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ सुखद रहेगी/
भाग्यांक ६
वर्ष २०२७ आपके लिए सामान्य रहेगा/ व्यवस्थित चित से व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ६, १५ , २४, ३३ , ४२, ५१ , ६०, ६९, ७८, ८७ आदि हैं , आपकी स्थिति सुखद रहेगी/
भाग्यांक ७
वर्ष २०२७ आपके लिए आंशिक रूप से अनुकूल है/ आप भाग्य से किसी विशेष अनुकम्पा की आशा नहीं रख सकते , परन्तु दायित्व वहन सहजता से कर पाएंगे/ कोई नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के स्थान पर अपने अभी चल रह प्रोजेक्ट्स पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/ २०२७ में अंक ७ का भी समावेश है, जिस के फलस्वरूप, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर व् जल शुद्धिकरण सयंत्र , मीडिया व् अनुवादक, मनोवैज्ञानिक व् चिंतक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मनोविश्लेषण के आधार पर निर्णय लेने में सुविधा रहेगी/
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ७ , १६ , २५, ३४ , ४३ , ५२ , ६१ , ७० , ७९ ,८६ आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ नियन्त्रित रहेगी/
भाग्यांक ८
इस वर्ष आप भाग्य से किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ आप सहज व् संयंमित चित से अपने व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/ किसी भी नए प्रोजेक्ट के शुरू होने के आसार नहीं है/
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ८ ,१७, २६, ३५, ४४, ५३, ६२, ७१, ८०, ८९ आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ सम्भली रहेगी/
भाग्यांक ९
वर्ष २०१७ से आपकी स्थिति सामान्य रहेगी व् किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं है/ पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ आपके क्रिया कलापों में नवीनता की कमी खलेगी/
यदि इस वर्ष आपके जन्मांक का चलित अंक ९, १८, २७, ३६, ४५, ५४, ६३, ७२, ८१ ,९० आदि है, तब स्थिति अपेक्षाकृत स्थिर होगी/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री

No comments:
Post a Comment