कैसा होगा आपका नववर्ष (2027 )
भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के चेतन व् अवचेतन मन में बसती है/ ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना चाहते है/अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे ना आप कि कैसा रहेगा आपका आने वाला वर्ष /
सर्वप्रथम जानिए अपना मूलांक व् भाग्यांक. /आपके जन्म की तिथि आपका मूलांक है व् भाग्यांक जानने के लिए जोड़िये जन्मतिथि +माह+वर्ष
उदहारण के लिए २/७/१९८१
इस दिन जन्मे व्यक्ति का मूलांक होगा २ और भाग्यांक १
२+७ +१+९+८+१ = २८ =२+८ = १
ग्रहीय अंक १ से ९ के अंतर्गत आपका आगामी वर्ष २०२७ कैसा रहेगा, जानिए अंक ज्योतिषीय गणना के आधार पर/ क्या यह आपके लिए खुशियों की सौग़ात लाएगा या परेशानियां या सहज , सामान्य स्थिति/ यदि इस वर्ष का स्वामी अंक 2 आपके भाग्यांक के अनुकूल है, आप सर्वाधिक सुखद स्थिति में रहेंगे/ अन्य अंकों की स्थिति की जानकारी के लिए विस्तृत विश्लेषण शीघ्र ही आपके समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा/
अंक 2027 बना है अंक २+0 +२ +७ के योग से, इन अंको का कुल योग है अंक 2/ कहने का अभिप्राय है कि इसमें अंक २ व् अंक 7 के गुण भी शामिल होंगे/
अंक २ का स्वामी ग्रह चंद्र है/ २०२७ में अंक २ का दोहरान इंगित करता हैं कि चंद्र ग्रह के गुण इस वर्ष दुगुना प्रभाव डालेंगे/ अंक 7 का स्वामी ग्रह केतु है/ अतः इस वर्ष केतु ग्रह के गुणों का भी समावेश रहेगा/
मुख्य रूप से अंक 2 प्रभावी रहेगा, परन्तु अंक 7 के गुण का भी प्रभाव रहेगा/
रजनी छाबड़ा
अंक ज्योतिषी
C E O & FOUNDER
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment