अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/10/2026
=============================================अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद,विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बन सकते हैं/एयर ट्रेवेल एजेंट्स,चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता ,मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ ज्वर,रक्त विकार या चर्म विकार से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,आप अस्वस्थता के बावजूद अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ टूरिज्म सेक्टर,चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ कृषक वर्ग, नवरतन, ईंधन ,बारूद ,कृषि उत्पादों,चांदी के विक्रेता, कोल्ड स्टोर्स, सेना व् न्यायपालिका, शिक्षाविद, धार्मिक साहित्य के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आप आज अनुसन्धान,आविष्कार,प्रशासनिक नवाचार व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र मैं कुछ नाम कमा पाएंगे/ एप उत्पाद पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 5,14,23
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक देंगे/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ मनोचिकित्सिक,नर्सिंग होम्स, टूरिज्म सेक्टर,विदेश ट्रेवेल एजेंट्स ,इवेंट मैनेजर्स ,लेखाविद ,सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज का दिन सामान्य रूप से बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी हो जाने से आप सुकून महसूस करेंगे, परन्तु आज किसी भी कार्य में मौलिकता एवं नवीनता का अभाव रहेगा/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य आपका साथ देगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र आपके सहायक हो सकते है /नर्सिंग होम्स, बालरोग विशेषज्ञ ,मनोचिकित्सिक, राजनेता ,खिलाड़ी ,इवेंट मैंजर्स, सफ़ेद रंग की वस्तुओं ,सीमेंट, पारे ,म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक मतभेदों के कारण परेशानी बढ़ सकती है/उच्च अधिकारियों की विचार धारा समझने की कोशिश कीजिये/अहम के टकराव के कारण नुक्सान होने का अंदेशा है/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये; आज फूड पॉइसनिंग का अंदेशा है/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी हो पाएंगी/दिन भर की छोटी छोटी खुशियाँ आपको संतुष्ट रखेंगी/ कुछ समय लम्बे समय से टालते आ रहे सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment