अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/9/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ आज किसी भी प्रोजेक्ट में नवनिवेश न कीजिये/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में रहिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की चेष्टा कीजिये/
अंक 2,11,20,29
आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु क्रोध पर काबू रखिये/ धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय दे पाएंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ हीरे, पेट्रोल, वाहन व् लोहे के विक्रेता, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोटर्स आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् धार्मिक गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/ सर्जन्स, कलाकार, ईंधन, वाहन, पेट्रोल व् सरसों के तेल , हीरे, नवरतन व् कृषि उत्पादों के विक्रेता , ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु व् भविष्यवेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे / तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अंक 4,13,22,31
आज अनर्गल वादविवाद से दूर रहिए / बुजुर्गों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाईये व् उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजिए / वाहन चालन में अधिक सजग रहिये/ यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/ आज भाग्य से किसी अनुकम्पा की आस में न रहिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/
अंक 5,14,23
आज मन की चपलता व् क्रोध पर यथासंभव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती हैं/ वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिए / आज सर्जरी के लिए दिन प्रतिकूल है/ कोई भी प्रोजेक्ट आज शुरू न कीजिये/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/शान्त मन से दैनिक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे; फलतः व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ मीडिया, प्रकाशक,शोधार्थी, ट्रांसपोर्ट्स, सर्जन्स , धर्म गुरु, पेट्रोल व वाहन के विक्रेता, कॉस्मेटिक सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 8,17,26
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ धर्मगुरु,मीडिया, प्रकाशक, वाचनालय व् संग्रहालय, हीरे, वाहन, पेट्रोल , ईंधन, बारूद व् भू उत्पादों के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स,आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आपकी व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ होगी/ आपकी राय को मान मिलेगा/ सेना, न्यायपालिका, कमांडोज़, फायर ब्रिगेड, भू उत्पादों ईंधन व बारूद, वाहन हीरे, नवरतन के विक्रेता, धर्म प्रचारक, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कृषि भूमि में दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/ कृषि शोध से जुड़े व् भूगर्भशास्त्री अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
No comments:
Post a Comment