अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/9/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण, आपको बहुत सुनियोजित ढंग से व्यय करना पड़ेगा , अन्यथा दायित्व निर्वहन परेशानी हो सकती है व् सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति ले सकते हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके सहायक हो सकते हैं/ एन जी ओ, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता , सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ कला अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार एवं फिल्म शूटिंग,कोरियोग्राफी के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लैमर जगत, खेल जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर व् कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण आप परिवार की मांगो व् आकस्मिक आये अथितियों की आवाभगत के लिए मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/आप का कोई प्रियजन आज लम्बे समय के लिए आपसे बिछुड़ सकता है/ आज किसी से भी धन उधार न लीजिए और न ही दीजिये/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये; नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है व् कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ नवनिवेश स्थगित कर दीजिये/ जीवनसंगी की भावनाओं की ओर अधिक ध्यान दीजिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं;अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/ विदेश में भ्रमण, उच्च प्रबन्धन अध्ययन, इवेंट मैनेजमेंट जाने के लिए, सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओ के विक्रेता व निर्यातक, राजनीतिज्ञ, एन जी ओ, संगीत व् नृत्य निर्देशक, टूरिज्म सेक्टर, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, चर्म उत्पादों, कॉफी व् तम्बाकू,गिफ्ट आइटम्स के विक्रेता, कलाकार, कला दीर्घा संचालक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म निर्माता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनो ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ डेटिंग व् विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/ खेलजगत,फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलाकार, कोरियोग्राफर,टूरिज्म सेक्टर, ट्रेवल एजेंट्स, भूरे रंग की वस्तुओं, समुद्री उत्पादों व् जल शुद्धिकरण सयंत्रों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे./ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर, अहम के टकराव व् अनर्गल वादविवाद के कारण उलझने बढ़ने का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध पदार्थों के उत्पादक आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/ संयमित मन से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/
अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/ अपने सीमित साधनों से ही काम चलाइए व् किसी से भी उधार मत लीजिये/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ संयमित मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये व् कोई भी प्रोजेक्ट आज शुरू न कीजिये/
No comments:
Post a Comment