अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/8/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों मैं बड़ेेगी/आमोद प्रमोद,विदेश भ्रमण सैर सपाटे के कार्यक्रम भी बन सकते हैं, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/ चाँदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता, एयर ट्रेवल्स, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/आप अपनी बात सहजता से मनवाने के स्थिति में रहेंगे/ मीडिया, साहित्यकार, एयर ट्रेवल्स, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, चांदी, हीरे, पेट्रोल, वाहन, धार्मिक साहित्य के विक्रेता व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में प्रभुत्व बढ़ेगा/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे व् धार्मिक क्रिया कलापों में बढ़ेंगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी व् आपकी राय का मान होगा/ चाँदी, हीरे, कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, पेट्रोल, वाहन, लोहे, कोयले के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया व् प्रकाशक, टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगें/
अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण कर पाएंगे/ विदेश भ्रमण, सैर सपाटे, मनोरंजन के कार्यक्रम बन सकते हैं/टूरिज्म सेक्टर व् एयर ट्रेवल्स, मीडिया, चांदी व् कलाकृतियों विक्रेता, आर्ट गैलरी संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में अतिरिक्त सतर्कता बरतिए /
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों की भावनाओं की अवहेलना न कीजिये /मन की चपलता पर नियंत्रण रखिये व् वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए /
अंक 6,15,24
आज आपकी स्थिति में किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की चेष्टा कीजिये/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ अस्वस्थता के बावजूद, आप भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, अपने दायित्व निभा पायेंगे/ आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/हीरे, वाहन, लोहे, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ आज भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स ,पेट्रोल, लोहे व् वाहन, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य आपका साथ देगा व् आपकी व्यवसायिक एवं सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/ फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु ,सर्जन्स, ईंधन व् वाहन विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
No comments:
Post a Comment