अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/8/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप शांत चित रहेंगे/ कुछ समय अपनी मनपसंद गतिविधियों में दीजिये/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ ज्वर, रक्त विकार या चर्मरोग से परेशानी का अंदेशा है/ अनर्गल वादविवाद व् मुकदमेबाजी भी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ आग व् शॉर्ट सर्किट से होने वाली परेशानी के प्रति भी सचेत रहिये/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप, अस्वस्थता के बावज़ूद आप निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ सोने व् सुनहरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् धार्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा/ आर्किटेक्टस, वास्तुविद, सम्पति व् सोने के दीर्घ कालीन निवेशक, कृषक वर्ग, भू अनुसंधान से जुड़े लोग, फ़ोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायपालिका, बहु रंगी उत्पादों, ईंधन व् बारूद के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही देंगे व् आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ शांत चित से, अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी ख़ुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ व्यवहार में विनम्रता बरतिये/ मुकदमेबाजी व् अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ शिक्षा व् गॄह ऋण एजेंट्स, साहित्य् जगत से जुड़े लोग, सम्पति व् सोने के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
लम्बे समय से स्थगित करते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आपकी परेशानी बढ़ा सकता है/ अनर्गल वाद्विवाद व् मुकदमेबाजी भी आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ सोने व् सुनहरी वस्तुओं व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, साहित्य जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
स्वास्थ्य व् आहार की ओर विशेष सचेत रहिये/ क्रोध से आपकी परेशानी बढ सकती है/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/ सोने के विक्रेता, शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सोने, हीरे, सम्पति, बहुरंगी उत्पादों, गैंदे के फूल, सरसों के तेल के विक्रेता, धर्म प्रचारक, मीडिया, आर्किटेक्टस अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ सोने, सम्पति, ईंधन, बारूद, नवरतन, कृषि भूमि के विक्रेता, प्रसूतिगृह, फ़ोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायपालिका, भू शोध से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
No comments:
Post a Comment