अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/7/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आप अहम पर यथासम्भव नियत्रण रखने की कोशिश कीजिये/ बुजर्गों की भावनाओं की कद्र कीजिये व् उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ आज आमोद प्रमोद के कार्यक्रम बनेंगे, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिये/ समुद्री उत्पादों, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, कलाकार, राजनेता, एन जी ओ, समाजसेवक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ मीडिया, सर्जन्स, आर्किटेक्टस, पेट्रोल के विक्रेता, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
आज आप अपने निर्धारित व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ आपकी राय का मान होगा/ आप विनम्र रहते हुए भी, अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवा पायेंगे/साहित्यिक व् धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/ ट्रांसपोर्टर्स, मूवर्स व् पैकर्स, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, ज्योतिषी, वास्तु विद, सरसों के तेल, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/
आज अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ बुजुर्गों के व् उच्च अधिकारियों के साथ अहम के टकराव से परेशानी बढ़ सकती है/ वाहन चालन में आज अधिक सजग रहिये/ शिपिंग सेक्टर,नमक व् मत्स्य के विक्रेता, मीडिया, कलाकार तथा अनुवादक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये व् वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिये/ वाहन क्रय आज स्थगित कर दीजिये/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान दीजिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ, विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी खास पहचान बना पाएंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी गतिविधियों में नवीनता की कमी रहेगी/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/
अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा बढ़ेगा/ व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ होगी/ शिपिंग सेक्टर, पेट्रोल, वाहन,हीरे, लोहे, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, मीडिया ,धर्म गुरु, कॉस्मेटिक सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आपका व्यवसायिक व् सामाजिक प्रभुत्व बढ़ेगा/ आपकी राय को मान व् सहज अनुमोदन मिलेगा/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु व् ज्योतिष, दर्शन शास्त्र के अध्ययन में रुझान बढ़ेगा/ राजनेतिक स्तर पर कुछ विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/आर्किटेक्टस, सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक, कला समीक्षक, लोहे, पेट्रोल, कोयले के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ शल्य चिकित्सिक, आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया, प्रकाशक, ईंधन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रिया कलापों में मन रमेगा/
No comments:
Post a Comment