Wednesday, July 15, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/7/2026

         अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  19/7/2026

        =============================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाने में ही हित है/ वाहन चालन में भी आज विशेष सजग रहिये व् आज वाहन क्रय स्थगित कर दीजिये/ सर्जरी के लिए भी दिन प्रतिकूल है/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ ज्वर, रक्त विकार व् चर्म विकार आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ अस्वस्थता के बावज़ूद, आज आप भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ आपकी राय का मान होगा/ धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढ़ेगा/ हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभ देंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ सर्जन्स, आर्किटेक्टस, वास्तु विद, ज्योतिषी, मीडिया, फ़ोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक ,हीरे ,नवरतन, ईंधन, शल्य चिकित्सा उपकरणों, भू उत्पादों के विक्रेता, सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये व् उच्च अधिकारियों एवं बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ मन संयमित रखने का प्रयास कीजिये/ वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता बरतिये व् वाहन क्रय स्थगित कीजिये/


अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ उच्च ज्वर, रक्त विकार आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ क्रोध पर भी यथाम्भव काबू रखिये/ ड्राइविंग नियमों की अवहेलना हरगिज़ न कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक स्थगित न कीजिये/ सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ अनर्गल वादविवाद से भी दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/


अंक 7,16,25
स्वास्थ्य व् आहार के प्रति विशेष ध्यान दीजिये व् चित शांत रखने की कोशिश कीजिये/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति, भाग्य अनुकूलता के परिणाम स्वरुप सुखद रहेगी/ हीरे, वाहन, पेट्रोल, लोहे, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, धर्म गुरु व् मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 


अंक 8,17,26

आज व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ आपकी राय का मान होगा/ मीडिया, प्रकाशक, सर्जन्स, आर्किटेक्टस, परिवहन सेक्टर  ईंधन व् भू उत्पादों के विक्रेता, फ़ोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आज घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/  ईंधन, वाहन व् भू उत्पादों  के विक्रेता, सेना, मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स, फोटोग्राफर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment