Sunday, July 12, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/7/2026

         अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  16/7/2026

       =============================================
अंक 1,10,19,28
आज आप शांत चित से रचनातमक व् कलातमक गतिविधियों में समय दे पाएंगे/ आमोद प्रमोद के कार्यक्रम भी बनेंगे, परन्तु आप खुलकर व्यय नहीं कर पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयंत्र व् सीफ़ूड के विक्रेता, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स के पूर्व निवेश से भी हानि का अंदेशा है/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/


अंक 2,11,20,29
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् पेय जल की शुद्धता  के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिए/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ अस्वस्थता के बावज़ूद , आप पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावी  ढंग से निभा पाएंगे/ सुनहरी व् भूरे रंग की व् गृह उपयोगी वस्तुओं,के विक्रेता, सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े लोग, नर्सिंग होम्स व् स्त्रीरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 


अंक 3,12,21,30
सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व् रचनातमक गतिविधियों में मन रमेगा/ शिपिंग सेक्टर सीफ़ूड, नमक व् एक्वा गार्ड्स व् गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता व् स्त्रीरोग चिकित्सिक अधिक अनुकल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ शेयर्स के पूर्व निवेश से हानि का अंदेशा है व् नवनिवेश के लिए भी दिन जोखिमपूर्ण है/


अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि आमोद प्रमोद, सैर सपाटे, रचनातमक गतिविधियों में बढ़ेगी/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ शिपिंग सेक्टर, गोताखोर, जल शुद्धिकरण सयंत्र, मत्स्य ,नमक व्  गृहउपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 5,14,23

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व सहजता से निभ पाएंगे/ सामाजिक कार्यकर्ता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, साहित्य जगत, स्त्रीरोग चिकित्सिक व् नर्सिंग होम्स आज अधिक अनुकल स्थिति में रहेंगे/


अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सहजता से निभा पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपके पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभ जायेंगे/ आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ भूरी व् सुनहरी वस्तुओं व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, नर्सिंग होम्स व् स्त्रीरोग चिकित्सिक अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/


अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ साहित्यिक, पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/  मीडिया, लेखक, शिपिंग सेक्टर व् पोर्ट्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, स्त्रीरोग चिकित्सिक व् प्रसूतिगृह, गृह  उपयोगी वस्तुओं  के विक्रेता व्  कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, लेखक, मीडिया व् प्रकाशक, प्रसूति गृह, स्त्रीरोग चिकित्सिक, कुटीर उद्योगपति व् समाजी कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी/


अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व पूर्ण हो पाएंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment