Saturday, July 11, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/7/2026

         अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  13/7/2026

        =============================================
अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/आमोद प्रमोद व रचनात्मक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/ मीडिया, अनुवादक, कलाकार व् सामाजिक कार्यकर्ता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29

दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपकी गतिविधियों में नवीनता की कमी अखरेगी/ मीडिया, इ बुक्स प्रकाशक, गृह उपयोगी  वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता व् साहित्यकार, नर्सिंग होम्स व् प्रसूति गृह अधिक अनुकूल स्थिति स्थिति में  रहेंगे/ परिवार के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/


अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे, परन्तु दैनिक दायित्व वहन सहजता से कर पायेंगे/ साहित्यिक, सामाजिक व् शैक्षणिक गतिविधियों में मन रमेगा/ प्रसूति गृह, सामाजिक कार्यकर्ता, गृह उपयोगी वस्तुओं व भू उत्पादों के विक्रेता, इ बुक्स प्रकाशक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक क्षेत्र में पहचान बनेगी/


अंक 4,13,22,31

आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ आपकी रूचि आविष्कार, अनुसन्धान व् प्रशासनिक नवाचार व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़ेगी/ फैशन डिजानर, कलाकार,कला समीक्षक,समाज सेवक ,राजनेता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23

आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी कार्य शैली से विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता,गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स ,प्रसूति गृह, साहित्य् विद , इ बुक्स के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों मैं भी कुछ समय दे पाएंगे/ गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता व् ,सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकलता के परिणाम स्वरुप आपके  बाधित कार्य गति लेंगे/ पारिवारिक व्  सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, इ बुक्स प्रकाशक, साहित्य्कार, मीडिया, नर्सिंग होम्स व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26

अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ पारिवारिक शान्ति के लिए, बुजुर्गों से सामंजस्य की नीति अपनाने में  ही हित है/सरसों के तेल व् अन्य गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, इ बुक्स प्रकाशक व् मीडिया, स्त्रीरोग चिक्त्सिक व सामाजिक कार्यकर्ता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ परिवार में आपकी राय का मान होगा/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्य्कार,शिक्षण संस्थान संचालक, मीडिया, सामाजिक कार्यकर्ता, भू उत्पादों व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment