अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/7/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ एन जी ओ,राजनेतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़े लोग, मीडिया, अनुवादक व् कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ दुग्ध उत्पादों व् सफेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत अधिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे/ आपका प्रभुत्व बढेगा/
अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ कलाकार,साहित्य् विद, ,कला समीक्षक व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूति गृह व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ साहित्यिक, सामाजिक व् व्यवसायिक दायरा बढ़ेगा/
अंक 3,12,21,30
पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति भी सुद्ढ़ रहेगी/, कंसल्टेंसी सर्विसेज ,कवि, अनुवादक, कला समीक्षक, शिक्षाविद, प्रसूति गृह , सामाजिक कार्यकर्ता व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, एयर ट्रेवेल्स व् पर्यटन सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ राजनेतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों ,दान पुण्य,सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद में रूचि बढ़ेगी / सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, कला समीक्षक व् मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ आपकी प्रबंधन क्षमता मुखर होगी/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, नर्सिंग होम्स, स्त्रीरोग चिक्त्सिक, दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ साहित्यिक, शैक्षणिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों का दायरा बढ़ेगा/
अंक 6,15,24
आज आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी /साहित्यिक दायरा भी बढ़ेगा/ घरेलू उपयोग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/
अंक 7,16,25
सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ निर्धारित व्यवसायिक लक्ष्य भी सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ मीडिया, साहित्य विद, सामाजिक कार्यकर्ता, ट्रांसपोर्टर, स्त्रीरोग चिकित्सक व् प्रसूति गृह , गृह उपयोगी वस्तुओं व् भू उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व प्रभाव पूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/ भू उत्पादों व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ नर्सिंग होम्स , सामाजिक कार्यकर्ता व् शिक्षाविद अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ राजनेतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछ मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/
अंक 9,18,27
सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी व् पारिवारिक मसलों में भी आपकी राय का विशेष मान होगा/ साहित्यिक, शैक्षणिक व् सामाजिक सरोकार गतिविधियों में मन रमेगा/ प्रसूतिगृह, सामाजिक कार्यकर्ता, गृह उपयोगी वस्तुओं व् भू उत्पादों के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
No comments:
Post a Comment