Tuesday, June 30, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/7/2026

        अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  2/7/2026

      =============================================
अंक 1,10,19,28
आज आप शांत चित से अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ प्रशासनिक, राजनैतिक व् रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ नाम होगा/ टूरिज्म सेक्टर, चांदी, कलाकृतियों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ व् राजनैतिक शिष्ट मंडल विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ भाग्य व् कर्म  दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सोने, चांदी, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओ के विक्रेता, मीडिया, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रसूतिगृह  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे/ शिक्षण संस्थाए, साहित्यकार, मीडिया, कलाकार, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़े लोग, सोने, चांदी व् सम्पति के विक्रेता, स्त्रीरोग चिकित्सिक व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/  ऑफिस व् घर की  आंतरिक सज्जा के लिए विशेष अनुकूल दिन है/


अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे में  बढ़ेगी/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ चांदी, हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, निर्यातक, मीडिया व् कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 5,14,23

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आज आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा और विस्तृत हो पायेगा/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षाविद, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंसियां अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24

दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य से आज आपकी सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी पूर्ण हो पाएंगे/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ आज एयर ट्रेवेल्स में  भी बाधा  आ सकती है/ भाग्य आपका साथ देगा/ आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में  भी दे पाएंगे/


अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, गृह निर्माता, शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27

दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश फायदा देगा/ लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/




अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment