Friday, May 8, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/5/2026

      अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  9/5/2026

    =============================================
अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है /नवनिवेश स्थगित कर दीजिये /कुछ अपयश का भी अंदेशा है/बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता बरतिये /


अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ उच्च ज्वर, रक्त विकार या चर्मरोग से  परेशानी का अंदेशा है/ अस्वस्थता के बावजूद, आज  भाग्य अनुकूलता की वजह से व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभ जाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, मीडिया, प्रकाशक, हीरे, वाहन,पेट्रोल, श्याम वर्ण व् भूरी वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति, सीमित आर्थिक साधनों के बावजूद सुखद रहेगी/धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श,पत्रकारिता आदि में रूचि बढ़ेगी/ आपकी राय  को अनुमोदन मिलेगा/ कुछ विरोधी तत्व ईर्ष्यावश आपकी छवि धूमिल करने के कोशिश कर सकते है/ प्रेमप्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/


अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण होंगी/ अपव्यय व् अहम के टकराव के कारण आज जीवनसंगी से मन मुटाव का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ वाहन चालन में भी आज अधिक सजग रहिए /


अंक 5,14,23
आज क्रोध व् अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान दीजिये/ ज्वर व् उच्च रक्तचाप, आगजनी, शार्ट सर्किट आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/  वाहन चालन में अधिक सचेत रहिए/ आवेश में आकर लिए गए निर्णय आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 6,15,24
आज स्वास्थ्य के प्रति विशष सतर्क रहिये व् क्रोध पर भी काबू रखने का प्रयास कीजिये/ सम्पति से  जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती हैं/ भाग्य अनुकूलता की वजह से कुछ आकस्मिक धन व् यश प्राप्त हो सकता है/


अंक 7,16,25
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी भी आपकी परेशानी  बढ़ा सकती है/ शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ कला व् साहित्य के क्षेत्र में  दिया गया समय सार्थक परिणाम देगा/



अंक 8,17,26
आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों व् योगध्यान में बढेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स ,सर्जन्स ,हीरे, नवरतन, वाहन, ईंधन, बारूद के विक्रेता व् सेना अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 9,18,27

आज आपकी व्यवसायिक स्थिति कुछ आर्थिक बाधाओं के बावजूद सम्भली रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, ज्योतिष व् वास्तु परामर्श व् धार्मिक ग्रंथों के शोध कार्य में  रुझान बढ़ेगा/ कृषक वर्ग, भू अनुसन्धान से जुड़े लोग, हीरे, नवरतन ईंधन व् बारूद के विक्रेता, सेना, न्यायिक व्यवसाय से  जुड़े लोग, फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप अपने किसी प्रियजन की कमी आज बहत शिद्द्त से महसूस करेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment