अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/5/2026
=============================================अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/
अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व प्रभाव पूर्ण ढंग से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु व्यवहार यथासंभव् विनम्र रखिये/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी सामग्री के विक्रता, आर्किटक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार ,कलाकार, शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ धार्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा व् घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ सोने, सम्पति, नवरतन, कृषि भूमि, ईंधन,बारूद के विक्रेता, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके क्रिया कलापों में नवीनता के कमी खलेगी/ कुछ समय अपने मन पसंद कार्यों में दीजिए/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/
अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने के विक्रेता ,साहित्यकार, स्त्री रोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति स्थान्तरण आज स्थगित कर दीजिये/ आज अनाज गोदाम के मालिक, फायर ब्रिगेड व् कृषक वर्ग कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
सामाजिक, व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आप सहजता से निभा पाएंगे/ अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतुं व्यय कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़े किसी वाद में प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/
अंक 7,16,25
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा विस्तृत होगा/ सोने, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटक्ट्स, प्रसूतिगृह, शैक्षणिक संस्थाएं आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़े किसी भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी में आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/
अंक 8,17,26
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ सामाजिक, साहित्यिक दायरा बढ़ेगा/ पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ धर्म गुरु, मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, आर्किटेक्ट्स, कृषि भूमि व् कृषि उत्पादों सोने, सम्पति, ईधन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /
अंक 9,18,27
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुकून देगी/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ फोटो जर्नलिस्ट, शिक्षाविद, वास्तुविद, ईंधन, बारूद, सोने व् सम्पति के विक्रेता, धर्म गुरु, सेना व् न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के संकेत हैं/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment