Tuesday, May 12, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/5/2026

       अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  14/5/2026

     =============================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है व् कुछ बाधित कार्य भी पूरे होने के आसार हैं/ विदेश में सांस्कृतिक प्रस्तुति, खेल् स्पर्धा, निर्यात व्यवसाय विस्तार, उच्च अध्ययन व् भ्रमण हेतु जाने के लिय उत्तम दिन है/ चांदी, सीमेंट, पारे, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता, मनोचिक्त्सिक, नर्सिंग होम्स, लोन व् ट्रेवेल एजंसियां, टूरिज्म सेक्टर व होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज का दिन खुशनुमा  है/ व्यक्तिगत प्रयास सार्थक रहेंगे व् भाग्य भी आपका साथ देगा/ सोने, चांदी, सम्पति के विक्रेता, खिलाडी, बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स, टूरिस्म सेक्टर, आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ व्यवसाय व् निवास बदलने के लिए उत्तम दिन है/


अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने से रहेंगे/ धैर्यपूर्वक हल पाने के कोशिश कीजिये; काफी हद तक समस्या का समाधान  पा सकेंगे/ मीडिया, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, कलाकार, सोने, चांदी व सम्पति के विक्रेता, शिक्षाविद व् सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ, कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
अपनी बौद्धिक क्षमता व् तर्क शक्ति के बल पर आज आप सामाजिक,व्यवसायिक व् राजनैतिक क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे/विदश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी सुखद स्थिति में  रहेंगे/ खेल सामग्री व् दुग्ध उत्पादों के निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर व् एयर ट्रेवेल्स अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ विदेशी लोकेशंस पर शूटिंग के लिय विशेष अनुकूल दिन है/ रचनात्मक गतिविधियों में  भी मन रमेगा/


अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता पर भी पूरा भरोसा कीजिये/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंसियां, सोने व् सम्पति, सुनहरी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, निर्यातक, आर्किटक्ट्स ,टूरिज्म सेक्टर, मोटर ड्राइविंग स्कूल्स, नर्सिंग होम्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/  अपने प्रियजन की सुख सुविधा व् व्यक्तिगत रखरखाव हेतु आप खुले  दिल से व्यय कर पाएंगे/शिक्षाविद, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता, स्त्रीरोग् चिक्त्सिक व् सामजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/



अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों हे आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ पारिवारिक, सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/निर्यात व्यवसाय विस्तार, उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक प्रस्तुति व् खेल स्पर्धा में  भाग लेंने हेतु विदेश जाने के  लिए उत्तम दिन है/ साहित्यिक व् शैक्षणिक दायरा भी बढ़ेगा/ वाक इन इंटरव्यू के लिए उत्तम दिन है/


अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक ,पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने ,सम्पति, सरसों के तेल के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार व्  प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/



अंक 9,18,27
आज आपके मन में  संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण उलझन की स्थिति बनी रहेगी/ धैर्यपूर्वक हल  पाने की  कोशिश करें तो काफी हद तक सफल रहँगे/ सोने व् सम्पति में  दीर्घ कालीन निवश हेतु उत्तम दिन है/ आज किसी को भी उधार मत दीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment