अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/5/2026
=============================================अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से कुछ पहचान बनेगी/लोग आपके बौद्धिक क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति से प्रभावित होंगे/टूरिज्म सेक्टर,एन जी ओ ,सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता,इवेंट मैनेजर्स ,बेंकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश में सांस्कृतिक शिष्ट दल व् राजदूत भेजने हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक,कोरियोग्राफर्स ,टूरिज्म सेक्टर,खेलजगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुछ समय मेहमाननवाजी में भी दे पायेंगे.
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आए अतिथियों के कारण आज आप कुछ अवयवस्थित से रहेंगे / उधार दिया हुआ धन वसूलने में भी आज दिक्क्त आ सकती है/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिए/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि लीक से हट कर कुछ कर गुजरने की ओर रहेगी/ विदेश में उच्च अध्ययन,निर्यात व्यवसाय विस्तार व् इवेंट मैनेजमेंट, खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ प्रशासनिक नवनीति निर्माण, अनुसन्धान, आविष्कार हेतु व् अपने उत्पाद पेटेंट करवाने के लिए उत्तम दिन है/ राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय लेंगे,सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/आज राजनैतिक,सामाजिक,व्यवसायिक गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, खिलाडी, निर्यातक,राजनीतिज्ञ ,मनोचिक्त्सिक व् बालरोग विशेषज्ञ,संगीतकार व् इवेंट मेनेजर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ भाग्य से आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुल मिलाकर दिन शान्तिप्रद है/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते है/ मित्र मंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्र भी आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, टूरिज्म सेक्टर व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मेहमानों व् बच्चों के साथ यादगार समय बिता पायेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद व् बुजुर्गों से कहा सुनी आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम कमा पाएंगे /दुघ्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी उपभोग से पूर्व आश्वस्त हो लीजिये/
अंक 9,18,27
दैनिक क्रिया कलाप सामन्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अचानक आये मेहमानों के कारण व् संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे /पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है / आज किसी को भी धन उधार न दीजिये,अन्यथा वसूलते समय दिक्कत रहेगी/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment