Friday, April 3, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/4/2026

     अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  5/4/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् व्यस्ततापूर्ण रहेगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ विदेश में  उच्च अध्ययन, इवेंट मैनेजमेंट, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा, भ्रमण ,निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, कोरियोग्राफर्स, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज आपकी रूचि भ्रमण, आमोद प्रमोद व् विदेश गमन की ओर बढ़ेगी/  व्यवसायिक व् सामाजिक कार्यवश भी यात्रा के अवसर बन सकते हैं /बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, निर्यातक, कलाकार, टूरिज्म सेक्टर ,चांदी, सीमेंट, खेल सामग्रीे के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/


अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी  चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण,पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेर बदल से आप कुछ अनमने से रहेंगे/  व्यवस्थित चित से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये,सफल रहेंगे/आज कृषि भूमि में  दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है / कलाकार,फोटो जर्नलिस्ट, नवरतन विक्रेता, सेना व् न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे / धार्मिक क्रियाकलापों व् साहित्यिक गतिविधियों में मन रमेगा/


अंक 4,13,22,31
आज आप अपनी बौद्धिक क्षमता व् गणनात्मक योग्यता के बल पर व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में पहचान बना पायंगे/विदश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी ,वंत मैनेजर्स व् राजनैतिक शिष्ट मंडल विशेष  अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/

अंक 5,14,23
आज अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग कीजिये व् अंतरात्मा की पुकार की ओर भीे ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदे बाजी आज शुरू न कीजिये/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, निर्यातक, नर्सिंग होम्स, इवेंट  मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थित में रहेंगे./

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी व् अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढा सकते हैं / व्यवहार विनम्र रखिये/ अनाज गोदाम के मालिक, कृषि वर्ग व् फायर ब्रिगेड आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/


अंक 7,16,25
आज आप विभिन्न गतिविधियों में  व्यस्त रहेंगे/ व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे, परन्तु भाग्य साथ नहीं देगा/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, नृत्य व् संगीत निर्देशक, खेल समीक्षक व् इवेंट मेनेजर्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में कुछ असुविधा का अंदेशा है/ सम्पति से जुड़े  किसी वाद के प्रतिकूल परिणाम के  आसार हैं/


अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य ढंग से पूर्ण  कर पाएंगे/धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श , धार्मिक साहित्य अध्ययन आदि  में  रुझान बढ़ेगा/ ईंधन विक्रेता ,फोटो जर्नलिस्ट ,न्यायिक गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 9,18,27



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment