Monday, April 27, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/4/2026

      अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  29/4/2026

      =============================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् फलदायक है/ व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ व्यवसाय बदलने व् ट्रांसफर के लिए आवेदन देने,व् वाक इन इंटरव्यू के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपके मददगार हो सकते हैं/विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार,उच्च अध्ययन,भ्रमण, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हे जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन  है/  नर्सिंग होम्स, खेल संवाददाता  मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, कलाकार, मीडिया, बेंकर्स,टूरिज्म सेक्टर  व् एयर ट्रेवेल्स ,लोन एजेंसियां आज विशेष अनुकूल सुखद स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज आपके कई बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं व् विदेशी सम्पर्क सूत्र एवं मित्र मंडली भी कुछ आकस्मिक लाभ पहुंचा सकते है/ विदेश में बसे मित्रों के सुखद समाचार मिल सकते हैं/ उच्च अध्ययन,भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार, कोरियोग्राफी हेतु विदेश जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, खिलाड़ी, संगीतकार, टूरिज्म सेक्टर एयर ट्रेवेल्स, बेंकर्स व् लोन एजेंट्स , अनुवादक व् कवि, चांदी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ जल जनित संक्रमण, तेज़ समुद्री हवाएं या बारिश आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/


अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/ कलाकार, कवि, अनुवादक, टूरिस्ट गाइड, चांदी, समुद्री उत्पादों, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, एयर लाइन्स व् शिपिंग सेक्टर आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आकस्मिक आये  मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के चलते, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  फेरबदल का अंदेशा है/ संयमित चित से स्थिति सँभालने की चेष्टा कीजिये/



अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/ कलाकार, कवि, अनुवादक, टूरिस्ट गाइड, चांदी, समुद्री उत्पादों, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, एयर लाइन्स व् शिपिंग सेक्टर आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आकस्मिक आये  मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के चलते, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  फेरबदल का अंदेशा है/ संयमित चित से स्थिति सँभालने की चेष्टा कीजिये/


अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप अपने कारोबारी व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ अन्तरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/  आपकी गणनात्मक योग्यता भी आज अधिक लाभान्वित करेगी/ निर्यातक, लेखाविद,बेंकर्स, संगीत व् नृत्य निर्देशक, टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, सीमेंट , पारे व् खेल  सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 6,15,24

दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आपके प्रयासों में नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस  होगी/ कुछ समय अपनी पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/


अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण  या किसी एलर्जी से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज अस्वस्थता के बावज़ूद आप अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे/ खेलजगत, निर्यातक होटल उद्यमी, टूरिज्म सेक्टर , लोन ऐजेंट्स. नर्सिंग होम्स, शिपिंग इंडस्ट्री, जल शुद्धिकरण सयंत्र,  मनोचिक्त्सिक, कोरियोग्राफर्स व्  इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/



अंक 8,17,26

आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुछ समय अपनी अभिरुचियों की  तुष्टि व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  दीजिए /

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/  सहनशील  रवैया अपनाईये व संयमित मन से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्कत का अंदेशा है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment