Thursday, April 9, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/4/2026

      अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/4/2026

       ============================================
अंक 1,10,19,28

दैनिक गतिविधियाँ सामान्य  रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे; भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करते हुए, उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/



अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य  रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे; भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करते हुए, उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/


अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/व्यवसायिक क्षेत्र में भी आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ सोने, हीरे, वाहन, पेट्रोल व् सम्पति  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कुटीर उद्योगपति, धर्म प्रचारक, धार्मिक  ग्रंथों के शोधार्थी, साहित्यकार, शिक्षाविद, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/



अंक 4,13,22,31
अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/ व्यवस्थित चित से दैनिक क्रियाकलाप पूरे करने की कोशिश कीजिये  व् कुछ आराम कीजिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता , राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता आज लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/



अंक 5,14,23
सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ अपनी प्रबंधन क्षमता व् कुशल व्यवहार के आधार पर आज आप खास पहचान बना पाएंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ ,राजनीतिज्ञ व् शैक्षणिक  शिष्ट मंडल आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
पारिवारिक, सामाजिक व् आर्थिक स्थिति  सराहनीय रहेगी/ कला व् साहित्य के क्षेत्र में कुछ आकस्मिक धन व् यश प्राप्ति होगी/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता , प्रसूतिगृह  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/  आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता पाएंगे/


अंक 7,16,25
आज आपके प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, शैक्षणिक संस्था संचालक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं  के विक्रेता , फिल्म निर्माता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  प्रगाढ़ता बढ़ेगी/


अंक 8,17,26
आज सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण  राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में  उलझने बढ़ सकती हैं/ सोने व् सम्पति, सरसों के तेल व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूतिगृह , शिक्षाविद व् साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आज आपका अधिकांश समय लेंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, साहित्यकार, कुटीर उद्योगपति , वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स ,स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जन्स,  धर्म प्रचारक व् फोटो जर्नलिस्ट  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे / रिहायशी भूमि में दीर्घ कालीन निवेश हेतु अनुकूल दिन है/





अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment