अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/3/2026
=============================================अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद,विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बन सकते हैं/एयर ट्रेवेल एजेंट्स,चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता ,मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ ज्वर,रक्त विकार या चर्म विकार से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,आप अस्वस्थता के बावजूद अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ टूरिज्म सेक्टर,चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ कृषक वर्ग, नवरतन, ईंधन ,बारूद ,कृषि उत्पादों,चांदी के विक्रेता, कोल्ड स्टोर्स, सेना व् न्यायपालिका, शिक्षाविद, धार्मिक साहित्य के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आप आज अनुसन्धान,आविष्कार,प्रशासनिक नवाचार व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र मैं कुछ नाम कमा पाएंगे/ एप उत्पाद पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये/ अनर्गल वाद विवाद व् सम्पति से जुड़े किसी वाद के प्रतिकूल परिणाम के कारण परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति स्थानांतरण भी आज स्थगित कर दीजिये/ सामाजिक व् राजनैतिक गतिविधियों में कुछ समय दे पाएंगे/
अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और टालना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है/ व्यवहार विनम्र रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सम्पति से जुडी किसी न्यायिक प्रक्रिया से प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/
अंक 7,16,25
स्वास्थ्य व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया व् सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ टूरिज्म सेक्टर,चांदी व् मोती के विक्रेता,अनुवादक व् कवि आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों,वास्तु परामर्श,ज्योतिष आदि की ओर बढ़ेगी/ कृषक वर्ग,नवरतन व् बहु रंगी उत्पादों,ईधन के विक्रेता,धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आपकी सामाजिक,व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढेगी/आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों व् योग साधना में बढेगी/ कृषक वर्ग, भू सर्वेक्षक, सेना, न्यायपालिका, धर्म गुरु, सम्पति विक्रेता व् निवेशक, ईंधन विक्रेता, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment