Friday, March 6, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/3/2026

   अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  8/3/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
 व्यक्तिगत प्रयास आज सार्थक  परिणाम नहीं दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में व् रचनात्मक गतिविधियों से कुछ पहचान बना पाएंगे/टूरिज्म सेक्टर,एयर ट्रेवेल्स,अनुवादक ,चांदी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज आपकी सामाजिक,व्यवसायिक व प्रशासनिक स्थिति सुधरेगी व आप विभिन्न गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों से नाम व  अर्थ प्राप्ति होगी/ मीडिया, समालोचक, प्रकाशक व् धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/ हीरे, चांदी ,वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज आपकी राय का मान होगा व् आप अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/सरसों के तेल, सुनहरी रंग की वस्तुओं, हीरे, चांदी ,पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, तीर्थ यात्री ,कॉस्मेटिक सर्जन्स ,मूवर्स  एंड पैकर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए/ बुजुर्गो व् उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य की नीति हितकर रहेगी/ आज सैर सपाटे के कार्यक्रम बन सकते हैं ,परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए / चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक,मीडिया,अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/ वाहन चालन में भी आज अधिक सतर्कता बरतिए / भाग्य अनुकूलता से विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् राजनीतिज्ञ कुछ पहचान बना पाएंगे/

अंक 6,15,24
आज का दिन सामान्य रूप से बिना किसी विशेष बदलाव के बीतेगा/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/


अंक 7,16,25
आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों,तीर्थ यात्रा,ज्योतिष व् वास्तु परामर्श की ओर  रुझान बढ़ेगा/ हीरे ,पेट्रोल,वाहन,लोहे,प्रिंटिंग ईंक के विक्रेता ,धर्म प्रचारक,मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/


अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ धार्मिक क्रियाकलापों,वास्तु व् ज्योतिष परामर्श मैं रुझान बढ़ेगा/ वाहन, ईंधन, लोहे, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता,प्रकाशक,मीडिया ,ट्रांसपोर्टर्स ,सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ राजनैतिक व् प्रशासनिक विवाद आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/


अंक 9,18,27
आज आपकी सामाजिक छवि प्रशस्त होगी/ आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धर्म व दर्शन शास्त्र ,वास्तु ज्ञान के अध्ययन में रूचि बढेगी/ हीरे, लोहे,. पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट व् ,धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मीडिया अधिक प्रभावपूर्ण रहेगी/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment