Thursday, March 5, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/3/2026

    अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/3/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आप शांत चित  से विभिन्न रचनात्मक  गतिविधियों, सैर सपाटे,आमोद प्रमोद में  समय दे पाएंगे / एयर ट्रेवल्स,टूरिज्म सेक्टर,शिपिंग व्यवसाय से जुड़े लोग,चांदी,मोती ,सीफ़ूड के विक्रेता व् निर्यातक अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे / वाहन चालन में अधिक सतर्कता की आवश्यकता है/


अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की  शुद्धता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ नौका विहार भी आज न कीजिये/ भाग्य अनुकूलता के कारण आज आप खराब तबियत के बावजूद निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे व् आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ हीरे, पेट्रोल, वाहन  इस्पात के विक्रेता, मीडिया व् कवि आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/



अंक 3,12,21,30
आज आपकी मेहनत रंग लायेगी व् बाधित कार्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/रचनात्मक गतिविधियों, पत्रकारिता, दर्शन शास्त्र, वास्तु ज्ञान व् ज्योतिष, धर्म प्रचार व् तीर्थ यात्रा में रूचि बढेगी/चांदी, हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, धर्म गुरु, योग प्रशिक्षक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, मीडिया ,प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे /सामाजिक व् व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढेगी/


अंक 4,13,22,31

आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, विदेश भ्रमण आदि में बढ़ेगी /शिपिंग  सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, सीफ़ूड  मोती ,चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक।मीडिया,एयर ट्रेवेल्स अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/


अंक 5,14,23
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ग्रह अनुकूलता के कारण आपके कुछ बाधित प्रशासनिक कार्य आज पूरे होने के आसार हैं व् प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ अहम के टकराव से  बचने की कोशिश कीजिये व् वाहन चालन में  भी विशेष सवाधानी बरतिए/


अंक 6,15,24
 आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ आज किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं,परन्तु आपके दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ समेटने की कोशिश कीजिये/



अंक 7,16,25
आज आपकी रूचि कलात्मक व् रचनात्मक कार्यों  में रहेगी/ सैर सपाटे, पर्यटन, तीर्थ यात्रा के कार्यक्रम बनने के आसार हैं/शिप्पिंग व् मत्स्य पालन सेक्टर, मर्चंट नेवी ,चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के निर्यातक व् विक्रेता, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स,  योग प्रशिक्षक, धर्म प्रचारक,  तीर्थ यात्री मीडिया, प्रकाशक व् कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ पेट्रोल, वाहन, लोहे,प्रकाशन सामग्री के विक्रेता.मीडिया व् प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स,आध्यात्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ 


अंक 9,18,27
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपका सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, धार्मिक साहित्य  के प्रकाशक, आध्यात्म गुरु व् योग प्रशिक्षक आज अधिक प्रभावपूर्ण रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment