Tuesday, March 3, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/3/2026

    अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/3/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील हैं व् आप उत्साहित चित से विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों ,सैर सपाटे आदि में  समय दे पाएंगे/विदेश मैं निर्यात व्यवसाय विस्तार ,उच्च अध्ययन एवं भ्रमण हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ सीमेंट, पारे,खेलसामग्री ,म्यूजिक अल्बम्स के विक्रेता,टूरिज्म सेक्टर अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ मेहमाननवाज़ी  में भी कुछ समय दे पाएंगे/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंसियां,सोने व् सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता ,शिक्षाविद अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ नर्सिंग होम्स व् प्रसूतिगृह, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक व्यस्त रहेंगे/ सम्पति स्थानांतरण आज न कीजिये/


अंक 3,12,21,30
आज आकस्मिक आए मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी चिंता के कारण आप कुछ अव्यस्थित से रहेंगे, परन्तु  सहनशीलता बरतिए ,स्थिति सम्भाल  पायेंगे/ सोने,सम्पति मैं दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ ईंधन,बारूद ,नवरतन,बहु रंगी उत्पादों ,भू उत्पादों,कृषि भूमि के विक्रेता,सेना व् न्यायपालिका,धर्मगुरु,फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज अहम के टकराव के कारण व वाहन चालन में लापरवाही के कारण परेशानी का अंदेशा है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्र मंडली आपके लिए कुछ आकस्मिक लाभ का साधन बन सकते है/सीमेंट, खेल  सामग्री, बाल उपयोगी सामग्री के विक्रेता व निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ मेहमान नवाजी में समय खुशनुमा बीतेगा/


अंक 5,14,23
आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है व आप पारिवारिक व व्यवसायिक गतिविधियों में उत्साह पूर्ण ढंग से भाग लेंगे/ शिक्षा व व्यवसाय हेतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/शिक्षा व गृह निर्माण हेतु ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है /सामाजिक व साहित्यिक दायरा भी विकसित होगा /मन की चपलता पर काबू रखिये व वाहन चालन में विशेष सावधानी बरतिए/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे,परन्तु स्वभाव विनम्र रखिये/ सोने के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार व् आर्किटेक्ट्स अधिक लाभप्रद स्थिति  में रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/


अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक प्रस्तुति ,भ्रमण , निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/इवेंट मैनेजर्स, बेंकर्स, खिलाड़ी, मनोवैज्ञानिक, बालरोग चिकित्सिक, पत्रकार अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया शुरू करने के लिए दिन प्रतिकूल है/


अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी पूरे हो पाएंगे/ सोने, सम्पति, कृषि भूमि व् कृषि उत्पादों के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स, धर्म गुरु,स्टेशनरी व् धार्मिक साहित्य के विक्रेता ,मीडिया, सेना अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने से रहेंगे/ आकस्मिक आये अतिथियों की वजह से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में भी कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक,धर्म प्रचारक, वास्तु विद ,सेना व् न्यायपालिका ,फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment