Monday, March 2, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/3/2026

    अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/3/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप प्रशासनिक, राजनैतिक, सामाजिक सरोकार की व् दान पुण्य की गतिविधियों में कुछ पहचान बना पाएंगे/ राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, एयरलाइन्स, व् टूरिज्म  सेक्टर,  दुग्ध उत्पादों, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों  के  विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण कीजिये और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये//चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, कलाकार, मीडिया, एयरलाइन्स व ट्रेवल एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी उल्लेखनीय बदलाव की आस में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों  के विक्रेता, मीडिया, अनुवादक व् कलाकार, टूरिज्म  सेक्टर व् एयरलाइन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ आपकी रूचि प्रशासनिक नवाचारों, समाज सुधार, शोध कार्यों,अनुसन्धान,आविष्कार आदि की ओर बढ़ेगी/ आरम्भिक स्तर पर कुछ विरोध का अंदेशा है/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिए /प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद व्  वैचारिक मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ विदेश  में सांस्कृतिक व्  राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने हेतु, अनुसन्धान व्  नवाचारों हेतु अनुकूल दिन है/



अंक 5,14,23
आज अपनी प्रशासनिक व् प्रबंधन योग्यता के आधार पर आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश मे कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता ,सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  विदेश  भ्रमण  हेतु व विदेश  में सांस्कृतिक व्  राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने हेतु, अनुसन्धान व्  नवाचारों हेतु अनुकूल दिन है//

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ  सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु  नवनीता  की कमी  खलेगी/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियों से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेल मिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/


अंक 7,16,25
व्यक्तिग़त प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस  में न रहिये/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी बाधा का अंदेशा है/


अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक विवादों से दूर रहिये/ अहम के टकराव से उलझनें बढ़ सकती हैं// उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये;फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ भाग्य से किसी अनुकम्पा की आशा न कीजिये/


अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम देंगे/ भाग्यवश भी आज आपकी स्थिति में किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं है/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment