अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/4/2026
=============================================अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप आंशिक रूप से लाभान्वित होंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है; कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ शेयर्स व् लाटरी से नुक्सान हो सकता है/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मीडिया व् धर्म प्रचारक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी सामाजिक , पारिवारिक व्वयसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा व रखरखाव हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, फैशन व् ग्लैमर जगत, आर्ट फिल्म निर्माता, सोने व् एथ्निक जेवेलेरी, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं एवं सम्पति के विक्रेता,लेखक, प्रकाशक, सेक्सोलॉजिस्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ तेज़ समुद्री हवाओं, भारी वर्षा या जलजनित संक्रमण आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व पारिवारिक दायित्व, आर्थिक परेशानी के बावजूद निभा पाएंगे परन्तु व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लोजिये/ आज अपव्यय के कारण जीवन संगी से कुछ अनबन का अंदेशा है/ साहित्यिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं भी कुछ समय दे पाएंगे/ सोने, मोती व् अन्य समुद्री उत्पादों विक्रेता ,सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, शिपिंग इंडस्ट्री, समाज सेवी संस्थाएं व् प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधन सीमित होने से आज कार्य गति कुछ बाधित हो सकती है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/ आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/समुद्री व्यवसाय से जुड़े लोग, मीडिया व् समीक्षक , शुद्धिकरण सयंत्र व् सी शेल्स कलाकृतियों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व आज आपका अधिकांश समय लेंगे/ व्यवसायिक स्थिति भी सराहनीय रहेगी/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता , साहित्यकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , प्रकाशक व् खेल संवाददाता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आर्थिक स्थिति भी सुद्ढ़ रहेगी/ आप पारिवारिक सुख सुविधा पर अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/प्रेमप्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ आर्किटेक्ट्स, सोने, सम्पति, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , सेक्सोलॉजिस्ट्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियियों जुड़े लोग , कला समीक्षक व् फिल्म निर्माता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यकार, शैक्षणिक संस्था संचालक, मीडिया , प्रकाशक, फैशन व् ग्लैमर जगत , फ़िल्म निर्माता , प्रसूतिगृह, सेक्सोलॉजिस्ट्स , सोने ,सम्पति, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यकार, शैक्षणिक संस्था संचालक, मीडिया , प्रकाशक, फैशन व् ग्लैमर जगत , फ़िल्म निर्माता , प्रसूतिगृह, सेक्सोलॉजिस्ट्स , सोने ,सम्पति, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधन सीमित होने की वजह से लक्ष्य प्राप्ति व् दायित्व निर्वहन में कुछ बाधाएं आ सकती है; परन्तु सुनियोजित ढंग से कार्य कीजिये, काफी हद तक सफलता मिलेगी/साहित्यिक व सामाजिक दायरा कुछ बढ़ेगा/ आर्किटेक्ट्स, शिक्षण संस्थाएं, सोने व् सम्पति के विक्रेता, प्रसूतिगृह व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment