Saturday, March 28, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/3/2026

    अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/3/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न हो जाने से आप प्रसन्नचित रहेंगे/ सैर सपाटे,आमोद प्रमोद के कार्यक्रम बनेंगे/ मित्र मंडली व विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपके मददगार हो सकते हैं/ चांदी, मोती व समुद्री उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक व शिप्पिंग सेक्टर आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ आज सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये व सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ आज जल जनित संक्रमण से भी परेशानी का अंदेशा है/


अंक 3,12,21,30
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सुचारू रूप से पूरे हो पाएंगे/आध्यात्मिक गतिविधियों,वास्तु परामर्श मैं रुझान बढेगा/ सम्पति के विक्रेता व निवेशक, कृषक वर्ग, नवरतन व बहुरंगी उत्पादों,ईंधन, चांदी, मोती व समुद्री उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि नवाचारों, आविष्कार, अनुसन्धान में  रहेगी व आप लीक से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे/चांदी,मोती व अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक अपेक्षाकृत लाभदायक स्थिति में  रहेंगे/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व मत्स्य पालन से जुड़े लोग भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/


अंक 5,14,23
आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से निभ जाने से आप संतुष्ट रहेंगे व प्रशासनिक स्तर पर कुछ नाम होगा/ परन्तु अनर्गल बहसबाजी से दूर रहिये/ सम्पति स्थानातरण से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूरी हो पाएंगी/ सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ बहसबाजी से भी दूर रहिये/


अंक 7,16,25
आज के दिन दैनिक निर्धारित लक्ष्य सुचारू रूप से पूरे हो पाएंगे /कलात्मक गतिविधियों के कारण कुछ नाम होगा/अनर्गल वादविवाद ,आग व गर्मी आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व मत्स्य पालन से जुड़े लोग व चांदी ,मोती, मत्स्य के निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
आज अहम पर काबू रखिये व प्रशासनिक वादविवाद से दूर रहिये/उच्च अधिकारियों व बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझने की चेष्टा कीजिये/आध्यात्मिक गतिविधियों में  रुझान बढेगा/सम्पति व नवरतन के निवेशक व विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27
आज दैनिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से पूरी हो पाएंगी/ घर में  कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ सम्पति निवेशक ,ईंधन, बारूद, भू उत्पादों के विक्रेता ,फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment