अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/3/2026
=============================================अंक 1,10,19,28
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत सुखद परिणाम देंगे/ रचनात्मक गतिविधियों,सैर सपाटे, विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बन सकते हैं /शिपिंग सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर, मीडिया, कलाकार, राजनीतिज्ञ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, जल शुद्धिकरण सयंत्र ,चांदी,मोती ,सीफ़ूड के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े लोग,कलाकार,कवि, अनुवादक नाम कमा पाएंगे/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता,टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक रहेंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी आप लाभान्वित होंगे/ चाँदी ,मोती व् सीफ़ूड के निर्यातक,शिपिंग सेक्टर,पोर्ट्स,एयर ट्रेवेल्स,मीडिया,मनोवैज्ञानिक,एक्वा गॉर्ड यूनिट्स,कलाकार व् कला समीक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज का दिन सुखद रहेगा/ सैर सपाटे,नौका विहार,साहसिक समुद्री अभियान ,एयर ट्रेवेल्स ,समुद्री यात्रा के लिए अनुकल दिन है/ चांदी,मोती ,समुद्री उत्पादों के निर्यातक, शिपिंग सेक्टर ,एयर ट्रेवेल्स,टूरिस्ट गाइड,कलाकार अधिक सुखद स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में कुछ समय दे पाएंगे/ आराम कीजिये व् दिन का आनंद लीजिये/
अंक 6,15,24
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/शांत चित से दैनिक गतिविधियों में समय दीजिये/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये व अभिरुचियों की ओर भी ध्यान दीजिये/
अंक 7,16,25
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी बाधा आ सकती है/शिपिंग सेक्टर,जलशुद्धिकरण यूनिट्स,समुद्री उत्पादों के विक्रेता,पोर्ट्स ,मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/ कुछ प्रशासनिक विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज कुछ मन्दी में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो जायेंगी/ संतान पक्ष की की चिंता से व कुछ अनचाहे मेहमानों की वजह से आप कुछ अनमने रहेंगे/ यात्रा के कार्यक्रम में बाधा का अंदेशा है/आज किसी को उधार न दीजिये/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment