अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/3/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा, हालांकि शुरू में कुछ लोग आपकी प्रशासनिक नीतियों का विरोध करेंगे/सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व दान पुन्य में भी आप अग्रणी रहेंगे/आपके बौद्धिक स्तर का अधीनस्थ कर्मचारियों पर बहुत प्रभाव बढेगा/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रय से आतिरिक्त लाभ प्राप्ति के आसार हैं/ आज वाहन चालन में आतिरिक्त सावधानी बरतिए/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/सामाजिक व व्यवसायिक गतिविधियाँ प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगी/मीडिया, प्रकाशक, साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, आध्यात्म गुरु, सर्जन्स, हीरे, सोने, सम्पति, पेट्रोल व वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/संतान पक्ष की किसी चिंता से या अचानक आये मेहमानों की वजह से आज आप कुछ अनमने से हो सकते है,परन्तु दृढ़ता पूर्वक स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/आज धार्मिक गतिविधियों में रुझान बड़ेगा /
अंक 4,13,22,31
आज प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ विवाद व् बुजुर्गों से कहासुनी आपकी परेशानी बड़ा सकते है/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ सीमेंट, पारे, खेल सामग्री के विक्रेता ,मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये व् अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ विदेश में उच्च अध्ययन, इवेंट मैनजमेंट व् प्रशासनिक दौरे के लिए उत्तम दिन है /मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ वाहन चालन में आज अधिक सतर्क रहिये/
अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ नवीनता की कमी खलेगी/ भाग्य अनुकूलता से आपके कुछ पारिवारिक व व्यवसायिक स्तर पर बाधित कार्य पूरे होंगे/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा भी विस्तृत होगा/ सोने व सम्पति में निवेश के लिए अनुकूल दिन है/
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ सैर सपाटे,विदेश भ्रमण,म्यूजिक कंसर्ट्स इवेंट मैनेजमेंट आदि की व् मेहमान नवाज़ी में बढ़ेगा/मनोवैज्ञानिक,धर्म गुरु,मीडिया,प्रकाशक ,पेट्रोल,वाहन,हीरे के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स,टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक स्तर पर कुछ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/अंतत आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व ज्योतिष की ओर रुझान बढेगा/ मीडिया,हीरे ,सोने,सुनहरी रंग की वस्तुओं, सम्पति,वाहन व पेट्रोल के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/यात्रा कार्यक्रम में बाधा का अंदेशा है/ धार्मिक गतिविधियाँ, पत्रकारिता,वास्तु व् ज्योतिष परामर्श आदि मैं रुझान बढ़ेगा/ आर्किटेक्ट्स, पेट्रोल व् हीरे के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
No comments:
Post a Comment