Wednesday, March 25, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/3/2026

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  26/3/2026

=============================================
अंक1,10,19,28
  आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए /वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए / भाग्य अनुकूलता से आज आपका प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में वर्चस्व बढ़ेगा/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 


अंक 2,11,20,29
आज आप के कर्म और भाग्य दोनों ही आपके लिए खुशियाँ लायेंगे/ आप अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक, पारिवारिक, व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने से आपकी साख बढेगी/ गृह निर्माण, आफिस व् घर की आन्तरिक सज्जा के लिए, धर्म प्रचार हेतु , प्रकाशन सामग्री, चांदी, सोने, सम्पति,पेट्रोल व् वाहन के विक्रय हेतु व् कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/ मीडिया, कला समीक्षक व् धर्म गुरु अधिक प्रभावशाली रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज आपकी सामाजिक ,पारिवारिक व् व्यवसायिक क्षेत्र  में प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ घर में माँगलिक गतिविधियों के आसार है/ हीरे, पेट्रोल,  वाहन,सोने व् सम्पति के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स, धर्मगुरु, ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स मीडिया,प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज अहम पर काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ मन को शांत व् व्यवस्थित रखने की चेष्टा कीजिये व् कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए कुछ समय दीजिये या सैर सपाटे के कार्यक्रम बनाइये/ वाहन चालन में अतिरिक्त सतर्कता बरतिए// चांदी, कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया व् कलाकार आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर काबू रखिये /उच्च अधिकारियों व् बजुर्गों की विचारधारा समझिए व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए/वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों  में कुछ समय दे पाएंगे/

अंक  6,15,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक, शैक्षणिक गतिविधियों से धन व् नाम मिलेगा/ भाग्य अनुकूलता से पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ सोने व् सम्पति के निवेशक, आंतरिक सज्जाकार व् आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति भी बेहतर होगी/सोने, हीरे, वाहन, ईंधन, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया, ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज सामाजिक,व्यवसायिक,पारिवारिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगे/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में होंगे/आध्यात्मिक गतिविधियों, ज्योतिष व् वास्तु परामर्श में रुझान बढेगा/ सोने, सम्पति के निवेशक, भवन व् सड़क निर्माता, मीडिया, प्रकाशक, लोहे, वाहन व् पेट्रोल के व्यापारी, ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक  9,18,27
आज धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे / गृह उपयोगी सामग्री, लोहे, वाहन व् ईंधन के विक्रेता, सोने, सम्पति के विक्रेता, धर्म गुरु, मीडिया,फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी विकसित होगा/



No comments:

Post a Comment