Friday, March 20, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/3/2026

    अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  20/3/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
आज कल्पना की उन्मुक्त उड़ान के लिए अच्छा दिन है/रचनात्मक गतिविधियों,सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद के कार्यक्रम बनेंगे/ आर्थिक संसाधनों की कुछ कमी महसूस होगी/ सहचर की भावनाओं की ओर आज अधिक ध्यान दीजिए ;बचते बचते भी कलह का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए  प्रतिकूल हैं/


अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ प्रेम प्रसंग मैं आत्मीयता बढ़ेगी; डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लैमर जगत,सेक्सोलॉजिस्ट्स,फिल्मनिर्माता,रुपहली व् भूरे रंग की वस्तुओं,चर्म उत्पादों के विक्रेता ,कला दीर्घ संचालक,टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे/ कुछ मानसिक दुविधा व  आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद,आप दैनिक दायित्व निभा पाएंगे/ मीडिया, अनुवादक, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज किसी से भी उधार न लीजिये और न ही दीजिये/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश से प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ सहचर से भी आज अपव्यय के कारण कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज आमोद प्रमोद, रचनात्मक गतिविधियों व् मेहमाननवाज़ी में समय दे पाएंगे/ विदेश भ्रमण के अवसर भी बन सकते हैं/ टूरिज्म सेक्टर, एयर लाइन्स व् होटल उद्यमी, कला समीक्षक, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों  के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ प्रेम प्रसंग में भी आज आत्मीयता की कमी खलेगी/


अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकम्पा से लाभान्वित होंगे/  विदेश में उच्च अध्ययन, भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय हेतु गमन के लिए अनुकूल दिन है/ इवेंट मैनेजर्स, मनोवैज्ञानिक व् नर्सिंग होम्स, निर्यातक, खेल सवांददाता व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  कलाकार, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/चर्म उत्पादों, कॉस्मेटिक्स , चॉकलेट्स ,काफी के विक्रेता अधिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे/


अंक 7,16,25
आज वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है व् हवाई यात्रा में भी कुछ असुविधा हो सकती है/ अस्वस्थता के बावजूद, आज आप भाग्य अनुकम्पा से अपने दायित्व निभा पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, फिल्म निर्माता, संगीत व् नृत्य निर्देशक, नर्सिंग होम्स, मनोरोग वैज्ञानिक व् सेक्सोलॉजिस्ट्स, खेल सामग्री, भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/


अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित  कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment