अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/3/2026
=============================================अंक 1,10,19,28
आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आपभाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ राजनीतिक व् सामाजिक गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ आपकी बौद्धिक क्षमता व् तर्क शक्ति से लोग प्रभावित रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आंज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ फैशन जगत, फिल्म कलाकार, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों के विक्रेता ,गिफ्ट सेन्टर्स अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे व् अपव्यय के कारण सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है /प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/ पत्रकार, फोटो जर्नलिस्ट, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक एवं बहुरंगी उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है / शेयर्स में हरगिज़ निवेश न कीजिये/सहचर से भी आज कुछ मन मुटाव का अंदेशा है/प्रशासनिक मतभेद व बुजुर्गों से कहासुनी आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं /सामंजस्य की नीति अपनाने में ही हित है/
अंक 5,14,23
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता आप सामाजिक सरोकार व राजनीति से जुड़ी गतिविधियों में कुछ यश प्राप्त कर सकते हैं/ सम्पति से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया को आज स्थगित कर दीजिये/
अंक 6,15,24
आज आर्थिक व सामाजिक स्थिति सुधरेगी/ फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कलाकार, भूरे रंग के उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति के लेन देन को फिलहाल स्थगित कर दीजिये/ आग व गर्मी से भी परेशानी का अंदेशा है/
अंक 7,16,25
आज रचनात्मक व कलात्मक गतिविधियों से कुछ आतिरिक्त धन व यश प्राप्ति के आसार है/आप पारिवारिक सुख सुविधा व व्यक्तिगत रख रखाव पर सहर्ष व्यय करेंगे/सम्पति से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया आज आपको प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 8,17,26
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे होने से आप संतुष्ट रहेंगे/सम्पति निवेशक, कृषक वर्ग व बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट व धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों में बढेगी व प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/धर्म प्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन, बारूद व बहु रंगी भू उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश करने के लिए उत्तम दिन है/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment