Wednesday, March 11, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/3/2026

    अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  14/3/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार, उच्च अध्ययन व् इवेंट मैनेजमेंट हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ सैर सपाटे के कार्यक्रम बन सकते हैं, परन्तु वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए /


अंक 2,11,20,29
आज का दिन गतिशील व् व्यस्ततापूर्ण रहेगा/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी / विदेश में इवेंट मैनजमेंट,खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा ,भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ हीरे, वाहन, सीमेंट, म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/


अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता, आकस्मिक आये मेहमानों व् यात्रा कार्यक्रम में बाधा या फेरबदल से आप कुछ अनमने से रह सकते हैं/ दृढ़तापूर्वक स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये; सफल रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श,व् ज्योतिष की ओर रुझान बढ़ेगा/



अंक 4,13,22,31
आज मित्रमंडली व् मेहमानों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा / विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ बुजुर्गो व् उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की व् उनके साथ सामंजस्य बिठा कर चलने की कोशिश कीजिये/



अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अंनसुना मत कीजिये/ अपनी गणनात्मक  क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ सम्पति से जुडी किसी सौदेबाजी से व् वाहन चालन में लापरवाही से परेशानी का अंदेशा है/ अहम व् क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम दे पाएंगे,परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप आर्थिक  व् सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित होंगे/ कलात्मक गतिविधियाँ धन  अर्जन में  सहायक होंगी/ मीडिया, कलाकार, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से  जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/


अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ विदेश यात्रा के कार्यक्रम बन सकते है/ बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ ,सर्जन्स, नर्सिंग होम्स, मैनेजर्स,खेल सवांददाता ,हीरे,वाहन,सीमेंट व् पारे  के विक्रेता ,लोन एजेंट्स व् टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श, ज्योतिष,फोटो पत्रकारिता से जुड़े लोग,सर्जन्स, अग्निशमन दल, सेना आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27

संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ तनाव ग्रसित से रहेंगे/ दृढ़तापूर्वक निश्चय ले कर स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ धार्मिक साहित्य के प्रकाशक,फोटो जर्नलिस्ट,ईंधन ,बारूद, कृषि भूमि के विक्रेता, कृषि शोध से जुड़े लोग, हीरे व् नवरतन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment