Sunday, February 1, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/2/2026

  अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/2/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ कुल मिला कर दिन सामान्य है/ शांत चित से दैनिक दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/


अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ भवन निर्माण शुरु करने के लिए, घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा हेतु, निवास व् व्यवसाय बदलने हेतु अधिक अनुकूल दिन है/ आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने, सम्पति व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एयर ट्रेवेल्स, पर्यटन सेक्टर, शिक्षण संस्था संचालक, कलाकार,निर्यातक , मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30

सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सरहनीय रहेगी/ शैक्षणिक व् साहित्यिक गतिविधियों में  भी अतिरिक्त समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, कलाकार, कवि, शिक्षाविद, मीडिया, प्रकाशक, पर्यटन सेक्टर, एयर  लाइन्स, सोने, चांदी, सम्पति, वस्तुओं के विक्रेता आज  स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक व् रचनात्मक क्रियाकलापों में  भी दे पाएंगे/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, कला समीक्षक, एयर ट्रेवल्स,  वैज्ञानिक, अन्वेषक, शोधकर्ता  व् सामाजिक कार्यकर्ता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/



अंक 5,14,23
पारिवारिक  व् व्यवसायिक दायित्व आपका अधिकांश समय लेंगे, परन्तु आप साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों  में  भी कुछ समय बिता पाएंगे/ आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा  बढ़ेगी/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स, सोने, सम्पति के विक्रेता, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24

आज आपकी व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त समय व् धन दे पाएंगे/  शिक्षाविद, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रकाशक, प्रसूतिगृह, सोने, सम्पति व् गृह  उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आपकी पारिवारिक, व्यवसायिक व्  सामाजिक  स्थिति प्रतिष्ठापूर्ण रहेगी/ सोने, सम्पति, सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ साहित्यिक क्षेत्र में नाम कमा पाएंगे/


अंक 8,17,26
व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दात्यित्व प्रभावपूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, समाज सेवक, प्रसूतिगृह व् स्त्री रोग विशेषज्ञ, सोने,सम्पति व्  गृह उपयोगी वस्तुओं एवं सरसों के तेल के विक्रेता, साहित्यकार व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 9,18,27
आज आपकी सामाजिक, व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुद्ढ़ होगी/ दायित्व निर्वहन सहजता से कर पाएंगे व् आपकी राय का मान होगा/ सोने व् सम्पति के विक्रय व् दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/ आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्था संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे./

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment