Sunday, February 22, 2026

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/2/2026 मंगलवार

 अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल   दिनांक  24/2/2026 मंगलवार 


अंक १,१०,१९,२८
आज  आर्थिक  स्तर पर दिन प्रतिकूल है/ नव निवेश स्थगित कर दीजिये/ आज अपव्यय के कारण सहचर से मन मुटाव का अंदेशा भी है/ कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं / चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/
अंक २,११,२०,२९
आज आर्थिक रूप से आप सक्षम  रहेंगे/ पारिवारिक सुख सुविधा व व्यक्तिगत रख़ रखाव पर सहर्ष व्यय करेंगे/ सौन्दर्य विशषज्ञ  , सेक्सोलोजिस्ट्स, फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों  से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती हैं/
अंक ३,१२,२१,३०
आज व्यक्तिगत  स्तर पर प्रयास कम प्रभावपूर्ण होंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपके कुछ बाधित व्यवसायिक कार्य पूरे हो पाएंगे/सोने व् सम्पति के विक्रय व् निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ आज सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, फोटो जर्नलिस्ट ,आध्यात्म गुरु, नवरतन ब बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आर्थिक तनाव के कारण  सहचर  से मन मुटाव  का अंदेशा है/ व्यय से पूर्व बजट निर्धारित कर लीजिये /आज कोई भी नव निवेश न कीजिये व् दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/ कुछ विरोधी तत्व आज आपका अपयश फ़ैलाने की कोशिश कर सकते हैं/
अंक ५,१४,२३
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम दे पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/ अनर्गल वादविवाद से भी दूर रहिये/ आज गर्मी, आग व् शोर्ट सर्किट से परेशानी का अंदेशा है/
अंक ६,१५,२४
आज आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी व् आप पारिवारिक सुख सुविधा पर सहर्ष व्यय करेंगे/ आमोद प्रमोद के कार्यक्रम भी बनेंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म  उत्पादों व्  कॉस्मेटिक्स के विक्रेता ,फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया  आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक ७,१६,२५
आज सौन्दर्य बोध मुखर होगा व् कला के क्षेत्र में कुछ उपलब्धि के आसार हैं/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कला दीर्घा संचालक व् गिफ्ट सेंटर्स आज अतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/बहसबाजी से भी दूर रहिये/
अंक ८,१७,२६
आज दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/ कृषक वर्ग, ईंधन व् बहु रंगी भू उत्पादों के विक्रेता, नवरतन विक्रेता, सम्पति के निवेशक, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ प्रेम प्रसंग में मधुरता की कमी खलेगी/ आध्यात्मिक गतिविधियों में  रुझान बढेगा/ सम्पति, ईंधन, बारूद, भू उत्पादों व् नवरतन के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment