Friday, February 27, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/3/2026

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/3/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियो,  विदेश भ्रमण व् मेहमाननवाज़ी  में बढ़ेगी/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके मददगार हो सकते है/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं,खेल सामग्री के विक्रेता,टूरिज्म सेक्टर, लोन एजेंसियां ,मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति ले सकते है/विदेश में उच्च अध्ययन,निर्यात व्यवसाय विस्तार व् भ्रमण हेतु जाने के लिए व् मेहमाननवाज़ी के लिए उत्तम दिन है/


अंक 3,12,21,30
आज का दिन सामान्य है/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरे हो पाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आज आपकी गतिविधियों में नवीनता का अभाव रहेगा/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/


अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव रखिए व् राजनैतिक वाद विवाद से दूर रहिये/ शांत चित  से छुटी के दिन का आनंद लीजये/बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ विदेश में सांस्कृतिक प्रस्तुति,निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/


अंक 5,14,23
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक देंगे/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ मनोचिकित्सिक,नर्सिंग  होम्स, टूरिज्म सेक्टर,विदेश ट्रेवेल एजेंट्स ,इवेंट मैनेजर्स ,लेखाविद ,सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज का दिन सामान्य रूप से बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी हो जाने से आप सुकून महसूस करेंगे, परन्तु आज किसी भी कार्य में  मौलिकता एवं नवीनता का अभाव रहेगा/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/


अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज  आपकी स्थिति  में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य आपका साथ देगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र आपके सहायक हो सकते है /नर्सिंग होम्स, बालरोग विशेषज्ञ ,मनोचिकित्सिक, राजनेता ,खिलाड़ी, इवेंट मैंजर्स, सफ़ेद रंग की वस्तुओं ,सीमेंट, पारे ,म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति  में  रहेंगे/


अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक मतभेदों के कारण परेशानी बढ़ सकती है/उच्च अधिकारियों की विचार धारा समझने की कोशिश कीजिये/अहम के टकराव के कारण  नुक्सान होने का अंदेशा है/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये; आज फूड पॉइसनिंग का अंदेशा है/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध पूरी हो पाएंगी/दिन भर की छोटी छोटी खुशियाँ आपको संतुष्ट रखेंगी/ कुछ समय लम्बे  समय से टालते आ रहे सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment