अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/2/2026
अंक 1,10,19,28
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स में नुक्सान संभावित है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ अपव्यय के कारन आज जीवनसंगी से मनमुटाव हो सकता है/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ आज आप कुछ नयी शुरुआत न कीजिये व दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/
अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक व पारिवारिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ साहित्यिक व सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा/ आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, सोने व सम्पति की निवेशक, भूरे व सुनहरी रंग की वस्तुओं व गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, स्त्री रोग चिक्त्सिक व् सेक्सोलोजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ सम्पति से जुड़े किसी वाद में प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक, सामाजिक व् शैक्षणिक क्षेत्र में सहजता से उपलब्धियां होंगी, परन्तु कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की चेष्टा कर सकते है/ सोने व सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/ सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, फोटो जर्नलिस्ट, आध्यात्म गुरु आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ आर्थिक नव निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ अपव्यय के कारण सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है/ व्यय से पूर्व बजट निर्धारित कर लीजिये/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ आपका कोई प्रियजन आज आपसे बिछुड़ सकता है/
अंक 5,14,23
आज पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा भी विकसित होगा/ शिक्षा व गृह निर्माण हेतु ऋण लेने के लिए अनुकूल दिन है/ सम्पति स्थान्तरण आज स्थगित कर दीजिये/ आज आगजनी या शोर्ट सर्किट से भी परेशानी का अंदेशा है/ पॉवर ग्रिड्स, कृषक वर्ग व् अनाज गोदाम के मालिक अपेक्षाकृत असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज पारिवारिक, व्यवसायिक व् शैक्षणिक गतिविधियाँ सहजता से निभ जायेंगी/ पारिवारिक सुख सुविधा व व्यक्तिगत रख रखाव पर आप सहर्ष व्यय करेंगे/ घर व आफिस की आंतरिक सज्जा पर भी आप व्यय कर पायेंगे/ /सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आप शुरू न कीजिये/ अनर्गल वादविवाद भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 7,16,25
आज पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ साहित्यिक व सामाजिक दायरे में यश प्राप्ति के आसार हैं/ घर व आफिस की आंतरिक सज्जा की ओर आपका रुझान रहेगा/ सुनहरी व भूरे रंग की वस्तुओं, गृह उपयोगी सामग्री, सोने, सम्पति के निवेशक, स्त्रीरोग चिक्त्सिक व् सेक्सोलोजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर जगत, कला समीक्षक व् लेखक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति स्थानातरण से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आप शुरू न कीजिये/
अंक 8,17,26
आज सामाजिक, पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगे/ मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह आध्यात्म गुरु, सोने, कृषि भूमि व् रिहायशी सम्पति के निवेशक, सेना व न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/ घर में मांगलिक क्रिया कलापों के आसार हैं/
अंक 9,18,27
आज व्यवसायिक, पारिवारिक व सामाजिक, शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगी/ सेना व न्यायपालिका, आध्यात्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, समाज सेवी, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सोने व सम्पति के निवेशक व विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में हरगिज़ निवेश न कीजिये/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/
Saturday, January 31, 2026
अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/2/2026
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment