Thursday, January 29, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/1/2026 शनिवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/1/2026 शनिवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आज बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये व् यातायात नियमों के प्रति  भी अधिक सजग रहिये/आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है; नवनिवेश न कीजिये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ हीरे, पेट्रोल, वाहन व लक्सरी कारों  के विक्रेता, कॉस्मेटिक सर्जन्स, सेक्सोलोजिस्ट्स, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक, आर्किटेक्ट्स, फैशन व् ग्लेमर जगत,  ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही देंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपकी कारोबारी, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ पेट्रोल, वाहन, हीरे, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स,सर्जन्स,, ट्रांसपोर्टर्स , मीडिया, प्रकाशक , धर्म गुरु  व् भविष्यवेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
आज अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि विष्कार, अनुसन्धान, शोधकार्यों, प्रशासनिक व् सामाजिक नवाचारों में  बढ़ेगी/ आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं, मिल्क फ़ूड के विक्रेता , राजनीतिज्ञ, समाजसेवी संस्थाएं, वैज्ञानिक व् शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश जोखिमपूर रहेगा/बुजुगों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब  हो सकते है/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति भी अधिक सहिष्णु रहिए/

अंक 5,14,23
आज अपनी प्रबन्धन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आप  राजनैतिक, सामाजिक व्यवसायिक क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे/ मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये / बुजुर्गों की आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में अधिक सचेत रहिए/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलोजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं व् गिफ्ट आइटम्स के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकम्पा से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में  रहेंगे /परिवार में आपके दृढ निश्चय से सब लाभान्वित होंगे/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, धर्म गुरु, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये , अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर मतभेद बढ़ सकते है/ भाग्य अनुकूलता से आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ आर्किटेक्ट्स, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, हीरे, वाहन , ईंधन, प्रिंटिंग इंक व् कोयले  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ हीरे, ईंधन, वाहन, कृषि उपकरणों व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, प्रकाशक व् धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment