अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/1/2026
=============================================अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है / प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के व् टूरिंग के अवसर बन सकते हैं/ विदेशी ट्रेवेल एजेंट्स, टूरिज्म सेक्टर, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ , इवेंट मैनेजर्स, खेलजगत ,मीडिया व् संगीतकार आज विशेष अनुकूल स्थिति मे रहेंगे/ मेहमान नवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/
अंक 2,11,20,29
आज आप उत्साहित चित से विभिन्न रचनात्मक व् सांस्कृतिक गतिविधियों, सैर सपाटे, मेहमान नवाज़ी आदि में समय दे पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र भी कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, मनोचकित्सिक, निर्यातक, खिलाड़ी, नर्सिंग होम्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ गर्मी व् शार्ट सर्किट से व् सम्पति से जुड़े किसी प्रकरण से परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये अतिथियों के वजह से आप कुछ अनमने से रहेंगे/ व्यवस्थित चित से स्थिति सँभालने की चेष्टा कीजिये/ आज चांदी ,नवरतन ,कृषि उत्पादों व् सम्पति के विक्रेता,फोटो जर्नलिस्ट,धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे व् रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे व् मेहमान नवाज़ी में भी समय दे पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, इवेंट मेंजर्स, सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मंडल ,निर्यात, बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये व निर्यात व्यवसाय के विस्तार हेत योजनायें बनाईये/वाहन क्रय आज स्थगित कर दीजिये व वाहन चालन में भी विशेष सावधानी बरतिए/खेल जगत से जुड़े लोग, बालरोग व मनोरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/अहम पर काबू रखने की ज़रूरत है
अंक 6,15,24
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप राहत महसूस करेंगे व अपनी अभिरुचियों के लिए कुछ समय दे पाएंगे/
अंक 7,16,25
विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/ विदेशी लोकेशन पर फिल्म शूटिंग हेतु,खेल् स्पर्धा व् इवेंट मैनेजमेंट हेतु एवं निर्यात व्यवसाय हेतु विशेष अनुकूल दिन है/आज अनर्गल वाद विवाद व् सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 8,17,26
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में होंगे/धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/मीडिया, प्रकाशक, लोहे, वाहन व पेट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् यात्रा कार्यक्रम में बाधा से आप कुछ अनमने से रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु व् ज्योतिष परामर्श की ओर रुझान बढ़ेगा/ ईंधन व् कृषि भूमि के विक्रेता, पत्रकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment