Saturday, January 17, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/1/2026

   अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  19/1/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी नेतृत्व की प्रवृति व् प्रबन्धन क्षमता मुखर होगी/ राजनैतिक,सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् दान पुण्य में मन रमेगा/ मीडिया, अनुवादक,मिल्कफूड ,चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, राजनेता, एयर ट्रेवेल्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ कलाकार, अनुवादक, मीडिया, पर्यटन व् उड्डयन विभाग, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, सामाजिक मेलमिलाप व् सैर सपाटे में समय दे पाएंगे/ कवि, अनुवादक, मीडिया, कलाकार, एयर  ट्रेवल्स, चांदी के विक्रेता व् कुटीर उद्योगपति , स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/


अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए; अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक  स्तर पर उलझनें बढ़ सकती  हैं/ उत्पादों की शुद्धता के प्रति  भी आश्वस्त हो लीजिये; फ़ूड पोइजनिंग का अंदेशा है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,  दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, एयर ट्रेवेल्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रबन्धन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति के आधार पर आप राजनैतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में खास पहचान बना पाएंगे/ एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, नेता व् सामाजिक कार्यकर्ता, एन.  जी.  ओ. आज , गृह व् शिक्षा ऋण एजेंसियां एवं नियोजन कार्यालय आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपकी गतिविधियों में नवीनता की कमी से आज आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिए /

अंक 7,16,25
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, चाँदी, सोने  , रिहायशी सम्पति, गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक, एयर ट्रेवेल्स व् टूरिज्म सेक्टर, मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ व्यवसाय व् निवास बदलने हेतु अनुकूल दिन है/




अंक 8,17,26
संयमित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने  की कोशिश कीजिए/ आज अहम के टकराव के कारण उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद व् राजनैतिक स्तर पर कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, स्त्रीरोग चिकित्सिक, लेखक व् शिक्षाविद, सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण  होने से आप संतुष्ट रहेंगे; कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये/आंशिक भाग्य अनुकलता से आज साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में कुछ पहचान बना पाएंगे/ सोने व् रिहायशी सम्पति एवं गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, लेखक व् प्रकाशक अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment