Thursday, August 29, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/8/2024 शनिवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/8/2024 शनिवार 

=============================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण उलझने बढ़ सकती हैं / बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझने  की व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की चेष्टा कीजिये वाहन चालन में  भी अधिक सचेत रहिये/ आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक, एयरलाइन्स, मीडिया व् कलाकार अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी सोशल मीडिया के माध्यम से विस्तृत होगा/ वास्तुविद, आर्किटेक्ट्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के  विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक व् धर्मगुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं /


अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्यवश आज आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति अधिक सुखद रहेगी/ साहित्य सृजन, धार्मिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ हीरे, वाहन, पेट्रोल, सरसों के तेल के विक्रय हेतु व् शल्य चिकित्सा हेतु अनुकूल दिन है/


अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि अनुसन्धान, आविष्कार, प्रशासनिक नवाचारों, आमोद प्रमोद आदि की ओर बढ़ेगी /आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ अहम के टकराव के कारण कुछ उलझने बढ़ सकती है/ वाहन चालन में  भी आज अधिक सावधानी बरतिए/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् सामाजिक कार्यकर्ता, एयर लाइन्स, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अंक 5,14,23
अपनी बौद्धिक क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के दम पर आप आप प्रशासनिक, पारिवारिक व् राजनैतिक गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे / वाहन चालन में अधिक सचेत रहिए/ बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान कीजिये/ अहम के टकराव के कारण उलझने बढ़ सकती हैं/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपके स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में रहिये/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/


अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के परिणामस्वरूप, आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक, आध्यात्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, लोहे, हीरे, सरसों के तेल,  वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ उच्च अधिकारियों व् राजनेताओं के साथ वैचारिक मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/ भाग्य अनुकूलता से, आप दृढ़ निश्चय लेने व्  अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ हीरे , वाहन, पेट्रोल, सरसों के तेल व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के  विक्रेता, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में  मन रमेगा/


अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपके स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य आपका  देगा/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभ जाएंगे/ हीरे, पेट्रोल, वाहन ,लोहे, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रय के लिए विशेष अनुकूल दिन है परिवार में शुभ कार्यों के संकेत हैं/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment