Friday, August 23, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/8/2024 शनिवार

  

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/8/2024  शनिवार
अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ नवनिवेश व् शेयर्स में  निवेश परेशानी का सबब हो  सकते हैं/ जीवनसंगी व् बुजुर्गों की भावनाओं की ओर भी विशेष संवेदनशील रहिये/ आज अपव्यय के कारण मनमुटाव हो सकता है/
अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/ अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक,पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आन्तरिक सज्जाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं, सोने, एथनिक जेवेलेरी ,सम्पति, कॉस्मेटिक्स व् लेदर बैग्स के विक्रेता,फैशन व् ग्लैमर जगत, फिल्म निर्माता, कला समीक्षक,साहित्यकार व् धर्म  प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे / डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी के बावजूद, आप भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी कुछ बढ़ेगा/ सोने व् सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स  में निवेश से हानि का अंदेशा  है/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी/
अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ नवनिवेश आज स्थगित कर दीजिये व् शेयर्स में  भी निवेश न कीजिये/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से मनमुटाव का अन्देशा है/ बुजुर्गों  की भावनाओं के प्रति  भीअधिक सहिष्णु रहिये/कुछ विरोधी तत्व भी आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, आज वैज्ञानिक, समाज सेवी संस्थाएं व् शोधकर्ता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से, आज आपकी पारिवारिक व व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी कुछ बढ़ेगा/ बुजुर्गों के साथ वैचारिक समन्वय बनाने की चेष्टा कीजिये// वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक 6,15,24
आज भाग्य व्  कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आप व्यक्तिगत रखरखाव व् परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/  सोने, एथनिक जेवेलेरी, सम्पति, गृह  उपयोगी उत्पादों के विक्रेता , आंतरिक सज्जाकार,आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, फिल्म निर्माता ,सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग हेतु उत्तम दिन है/
अंक 7,16,25
आज् व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप  भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, फिल्म निर्माता, फैशन व् ग्लैमर जगत, भूरी व् सुनहरी वस्तुओं, सोने व् एथनिक जेवेलरी  के विक्रेता,सेक्सोलॉजिस्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अच्छा दिन है/ सपरिवार तीर्थ  यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत कम होने की वजह से आपको बहुत सुनियोजित ढंग से व्यय करना  पड़ेगा / अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से,आज आप आर्थिक अड़चनों के बावजूद,अपने दायित्व निभा पाएंगे// साहित्यकार, शिक्षाविद, आर्किटेक्ट्स, गृह उपयोगी वस्तुओं, हीरे, ईंधन व्  वाहन के विक्रेता , धार्मिक साहित्य के प्रकाशक व् द्धर्म प्रचारक अपेक्षाकृत   अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ शेयर्स में  निवेश न कीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment