Sunday, August 11, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/8/2024 सोमवार

   


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  12/8/2024   सोमवार  

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ सामाजिक सरोकार व् दान पुण्य की गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी/ मीडिया, एयर ट्रेवल्स, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, राजनीतिज्ञ व् प्रशासनिक अधिकारी अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आपका अधिकांश समय लेंगे/ कहानी, हस्त शिल्प उत्पादों , सोने, सुनहरी रंग की वस्तुओं व गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, साहित्यकार, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स व् प्रसूतिगृह  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ परिवार में आपकी राय का मान होगा/ नौकरी व् निवास  बदलने के लिए उत्तम दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए, अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति अधिक सुखद रहेगी/ घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ चांदी, सोने, सम्पति, व् सुनहरी  रंग की वस्तुओं के विक्रय, रिहायशी भूमि  में निवेश के लिए व् गृह निर्माण शुरू करने हेतु उत्तम दिन है/ मीडिया, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता व प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ परिवार के साथ भ्रमण व् मनोरंजन के अवसर बन सकते हैं/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ  समय पसंद दीदा गतिविधियों व सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये; सुकून मिलेगा/ आज आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे में कुछ समय दे पाएंगे/ मीडिया, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज आपकी रूचि पारिवारिक,सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में बढ़ेगी/ सोने, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, लेखक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स , शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, समाज सेवक व राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/
अंक 6,15,24
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व सराहनीय ढंग से निभा पाएंगे/ साहित्यिक दायरा भी बढ़ेगा/ आर्किटेक्ट्स, सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, प्रसूतिगृह, आंतरिक सज्जाकार,शिक्षविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ 
अंक 7,16,25
आज पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक दायरा भी कुछ विस्तृत होगा/ सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, प्रकाशक, आन्तरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, सोने के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आपका प्रभुत्व बढ़ेगा/
अंक 8,17, 26
पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/आप स्वतन्त्रता पूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श आदि में रुझान बढ़ेगा/ परिवार में  शुभ क्रियाकलापों के अवसर बनेंगे/ सोने व्  गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स व् वास्तुविद  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज पारिवारिक व् सामाजिक क्षेत्र में अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति रहेंगे/ सोने, रिहायशी  भूमि में    निवेश के  लिए उत्तम दिन है/  साहित्यकार, प्रकाशक, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, फोटो जर्नलिस्ट  व् स्त्रीरोग विशेषज्ञआज अधिक अनुकूल स्थिति रहेंगे/ 

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment