Tuesday, July 2, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/7/2024 बुधवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/7/2024 बुधवार   


अंक 1,10,19,28
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपके क्रिया  कलापों में  नवीनता की कमी रहेगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में  बिताने की कोशिश कीजिये/ आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, आज आप विदेशी संपर्क सूत्रों व् मित्र मंडली से लाभान्वित हो सकते हैं/


अंक 2,11,20,29
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में  भी रूचि बढेगी/ सोने व् सुनहरी वस्तुओं व् बालोपयोगी सामग्री के  विक्रेता,आर्किटेक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार, बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ व् प्रसूतिगृह आज  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी व् सम्पति स्थानातर्ण आज स्थगित कर दीजिये/ अनर्गल बहसबाजी से भी दूर रहिये/


अंक 3,12,21,30
आज आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यकार,शिक्षा जगत से जुड़े लोग,सोने, नवरतन,सम्पति ,भू उत्पादों,ईंधन ,बारूद के विक्रेता,सेना, न्यायपालिका ,फोटोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/आज घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार है/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेरबदल का अंदेशा है/


अंक 4,13,22,31
आज के दिन आपकी स्थिति में  किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक  गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, आज आपको विदेशी संपर्क सूत्रों व् मित्र मंडली से कुछ सहायता मिल सकती है/ मेहमाननवाज़ी में बिताया गया समय सुखद रहेगा/


अंक 5,14,23
व्यवसायिक,पारिवारिक व्  सामाजिक दायित्य पूर्ण निष्ठां के साथ निभा पाएंगे/अनर्गल वादविवाद  व सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी से दूर रहिये/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, शिक्षाविद ,साहित्यकार, ट्रेवल एजेंट्स, स्त्रीरोग,मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ  आज  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज आप अंतरात्मा की पुकार से लाभान्वित होंगे/


अंक 6,15,24
आज आपका पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु व् घर के  सौन्दर्यकरण हेतु खुले दिल से व्यय करेंगे/शैक्षणिक व् सामाजिक दायरे में  भी पहचान बनेंगी/सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी में  आज न उलझिए/ आग  व् शोर्ट सर्किट के प्रति सचेत रहिये/


अंक 7,16,25
आज पारिवारिक,व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार,आंतरिक सज्जाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मीडिया ,सोने व् सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/


अंक 8,17,26
आज आप अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों, ज्योतिष व् वास्तु परामर्श में  रुझान बढेगा/ सोने, नवरतन ,कृषि भूमि,बहु रंगी उत्पादों, ईंधन,भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता व्  प्रसूतिगृह , शिक्षाविद व् धर्म  गुरु अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आपकी सामाजिक व्  व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ साहित्यकार,धर्म गुरु,आर्किटेक्ट्स, ज्योतिषी, वास्तुविद, सोने व् सम्पति के निवेशक व् विक्रेता,ईंधन ,बारूद के विक्रेता,सेना,न्यायपालिका ,फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/




www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment