Monday, July 29, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/7/2024 मंगलवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/7/2024  मंगलवार


अंक 1,10,19,28
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएँगे/ भाग्य से भी आज किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये//कुल मिलाकर दिन सामान्य है व दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय मनपसंद गतिविधियों में दीजिये/

अंक 2,11,20,29
आज सामाजिक सरोकार के कार्यों में  समय दे पाएंगे/ साहित्यिक दायरा भी विकसित होगा/ घरेलू व् व्यवसायिक जिम्मेदारियां आपकी प्राथमिकता रहेंगी/ अनुवादक, मीडिया, कलाकार, चांदी के निवेशक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति स्थानातरण आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 3,12,21,30
आज सामाजिक,पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सुगमता से व् प्रभाव शाली ढंग से निभ पाएंगे/ सोने, सम्पति, ईंधन, बारूद, बहू रंगी  वस्तुओं, भू उत्पादों व् नवरतन का व्यवसाय अतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/ सेना व् न्यायपालिका के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ आध्यात्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/ आज आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी  उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
आज साहित्यिक व् सामाजिक दायरा विस्तृत होगा/ पारिवारिक दायित्व भी सहजता से निभ जायेंगे/ शिक्षा व् स्वर्ण ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/ संम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/

अंक 6,15,24
आज घरेलू व् व्यवसायिक जिम्मेदारियां आपकी प्राथमिकता रहेंगी/ गृह उपयोगी वस्तुओं व् सोने  के व्यापारी अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/ साहित्यकार व् समाजसेवी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ क्रोध, आग या शोर्ट सर्किट से हानि का अंदेशा है/
सम्पति से जुड़ी कोई  न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 7,16,25
आज साहित्यिक व् कलात्मक अभिव्यक्ति के किये उत्तम दिन है /मीडिया, अनुवादक, कला समीक्षक, सोने व्  गृह उपयोगी वस्तुओं के  विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ क्रोध पर यथासम्भव  काबू रखिये; बहसबाजी व् मुकदमेबाजी से दूर रहिये/
सम्पति से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/
अंक 8,17,26
आज आपका सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/ पारिवारिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में भी आपकी राय का मान होगा/ साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट, सोने व् सम्पति के निवेशक ग्रह अनुकूलता से विशेष लाभान्वित होंगे/ आध्यत्मिक गतिविधियों में  मन रमेगा व् घर में  मांगलिक कार्य होने के आसार हैं/

अंक 9,18,27
आज आपकी  सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ होगी/ फोटो जर्नलिस्ट,मीडिया  ,भू सर्वेक्षक, सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग व् धर्म गुरु विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सोने, सम्पति, ईंधन ,बारूद,नवरतन का विक्रय अतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/ कृषि भूमि में दीर्घकालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक"

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment