Tuesday, July 9, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/7/2024 गुरुवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/7/2024 गुरुवार   


अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये;  रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में  कुछ पहचान बना पायेंगे/ आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के कार्यक्रम भी बनेंगे/ टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, पर्वतारोही, मीडिया, कलाकार, अनुवादक, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे, परन्तु आप सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ सोने, चांदी,हीरे, वाहन, पेट्रोल, गृह उपयोगी वस्तुओं, स्टेशनरी व् सपंति के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , कॉस्मेटिक सर्जन्स, कुटीर उद्योगपति, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक रहेंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप साहित्यिक व् अन्य रचनात्मक गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ चांदी, सोने, हीरे, वाहन, पेट्रोल, शल्य चिकित्सा उपकरणों, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, प्रसूतिगृह,सर्जन्स, साहित्यकार, मीडिया व् प्रकाशक, धर्म प्रचारक, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सपरिवार तीर्थ  यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अंक 4,13,22,31
आज आप शांत मन से दिन का आनंद ले पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं समय दे पाएंगे/ मीडिया, कलाकार, अनुवादक, कवि, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ वाहन चालन में अधिक सजग रहिये/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भा ग्यानुकूलता से भाग्य अनुकूलता से, आपके सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभ जायेंगे/ शिक्षा व गृह एजेंट्स, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता , नर्सिंग होम्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् पारिवारिक क्षेत्र में मान बढ़ेगा/ आप परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, मीडिया, शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक सजग रहिये/ किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद, अपने दायित्व पूरे कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, मोती , सोने,  सम्पति व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज आपकी राय का मान होगा 
अंक 8,17, 26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, आज आपकी पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, सम्पति , सुनहरी रंग की वस्तुओं व् सरसों के तेल, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ ,साहित्यकार, प्रकाशक व धर्म प्रचारक आ ज अधिक अनुकूल स्थिति में   रहेंगे/ घर  में मांगलिक  गतिविधियों के आसार हैं/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकम्पा से, आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी व् परिवार में भी आपकी राय का मान होगा/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, गृह निर्माता, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ ,साहित्यकार, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री

No comments:

Post a Comment