Monday, July 8, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/7/2024 बुधवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/7/2024  बुधवार   


अंक १,१०, १९,२८ 
आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा/दान पुन्य व् सामाजिक गतिविधियों में  भी रूचि रहेगी/ प्रबंधन क्षमता मुखर होगी/ विदेश में सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ दुग्ध उत्पादों, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के निर्यातक व् विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, इवेंट मैनेजर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव हो सकता है /
अंक २,११,२०,२९ 
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बद्लाव नहीं  ला पाएंगे/ आप भाग्यानुकूलता से लाभान्वित होंगे; कुछ बधित कार्य गति लेंगे/ विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके सहायक हो सकते हैं/ फैशन व् ग्लेमर जगत, इवेंट मैनेजर्स, कोरियोग्राफर्स, होटल उद्यमी, कॉस्मेटिक्स, स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 
 
अंक ३,१२ ,२१ ,३० 
व्यक्तिगत प्रयासों के सामन्य परिणाम  मिलेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आस में न रहिये/ शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव हो सकता है / प्रेम प्रसंग में भी आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/

अंक ४,१३ ,२२ ,३१ 
आज प्रशासनिक मतभेद का अंदेशा है/ विवादस्पद स्थितियों से  दूरी रखिये/ अहम के टकराव के कारण आज राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ आंशिक भाग्यानुकूलता  के फलस्वरूप, कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/ अंतरात्मा की पुकार व् विदेशी सम्पर्क सूत्रों से आप लाभान्वित हो सकते हैं/ कुछ समय  मेहमाननवाज़ी में दे पाएंगे/

अंक ५, १४,२३ 
आज विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/  प्रबंधन क्षमता मुखर होगी/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपकी सहायक होंगे/ निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, कोरियोग्राफर्स , होटल उद्यमी, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश में सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने हेतु  व विदेश में नए व्यवसाय या नौकरी हेतु जाने  के लिए अनुकूल दिन है/ /
अंक ६, १५ ,२४ 
आज व्यक्तिगत प्रयासों के सामन्य परिणाम  मिलेंगे, परन्तु आप भाग्यानुकूलता से लाभान्वित होंगे/ रचनात्मक गतिविधियों  के क्षेत्र में नाम होगा/ फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/

अंक ७, १६, २५ 
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ आप भाग्यानुकूलता से लाभान्वित होंगे; कुछ बधित कार्य गति लेंगे/ विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके सहायक हो सकते हैं/ फैशन व् ग्लेमर जगत, इवेंट मैनेजर्स, कोरियोग्राफर्स, होटल उद्यमी, कॉस्मेटिक्स, स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 

अंक ८, १७, २६ 
आज प्रशासनिक मतभेद आपको खिन्न कर सकते है/चित शांत रखने का प्रयास कीजिये/दुग्ध उत्पादों की शुद्धता की ओर  विशेष ध्यान दीजिये/आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरु  न कीजिये/ व्यवस्थित चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक ९, १८, २७ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई  विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आस में न रहिये / आर्थिक संसाधन सीमित होने के कारण, आप संतान की बढ़ती मांगे पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे/ सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये  और न ही लीजिये/

No comments:

Post a Comment