Sunday, August 30, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/8/2020 सोमवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सैर सपाटे, नौका विहार, साहसिक समुद्री अभियान आदि में आपकी रूचि बढेगी/ चांदी, मोती, मत्स्य व् एकवा  गार्ड्स के विक्रेता , कलाकार,  तैराकी प्रशिक्षक, शिपिंग सेक्टर , मीडिया  व् कला समीक्षक आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई  विशेष बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,  आज आप  कलात्मक व् रचनात्मक गतिविधियों  के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ जलजनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है/ तेज़ समुद्री हवाएं व् भारी वर्षा  भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से शिपिंग सेक्टर, साहसिक  समुद्री प्रशिक्षक, मर्चेंट नेवी, गोताखोर, चांदी ,मोती व्  एक़्वा  गार्ड्स व् प्रकाशन के विक्रेता , धर्म प्रचारक व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि प्रशासनिक नवाचारों,अनुसन्धान ,आविष्कार व् साहसिक समुद्री अभियान आदि में  बढेगी/ आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ शिपिंग सेक्टर, मत्स्य, मोती ,चांदी , नमक के विक्रेता, तैराकी प्रशिक्षक व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
बौधिक क्षमता मुखर होगी/ आज प्रशासनिक व् राजनेतिक गतिविधियों में  रूचि बढेगी/  सामाजिक क्षेत्र में भी नवाचारों के कारण कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् वितरक , राजनेता व्  प्रशासनिक अधिकारी अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज के दिन आपकी स्थिति में  किसी उल्लेखनीय बदलाव के संकेत नहीं हैं/दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय अपनी पसंदीदा गतिविधियों में  दीजिये  और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज आप शांत चित से अपने व्यवसायिक, सामाजिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ रचनातमक गतिविधियों, धार्मिक साहित्य व् वास्तु शास्त्र  में  रूचि बढेगी/ शिपिंग सेक्टर, मोती व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र , मीडिया, प्रकाशक, अनुवादक व् कला समीक्षक अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासंभव काबू रखिये/ उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी उलझने बढ़ा  सकते हैं/ संयमित चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश  कीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा के आशा में न रहिये/ कुल मिलाकर दिन सामान्य है/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment