Thursday, August 20, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/8/2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/8/2020

अंक 1,10,19,28
 व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/  दैनिक गतिविधियां  सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/आर्थिक संसाधनों की कमी से व्यवसायिक क्षेत्र में  परेशानी बढ़ सकती है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ प्रेम प्रसंग मेंआज मधुरता की कमी खलेगी/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपके लिए विशेष अनुकूल हैं/निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए,वाक इन इंटरव्यू के लिए उत्तम दिन है/सोने, सुनहरी रंग की वस्तुओं, गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स ,आंतरिक सज्जाकार ,फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिक,गिफ्ट्स आइटम्स के विक्रेता, सेक्सोलोजिस्ट्स ,कला समीक्षक व् साहित्यकार आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी विस्तृत  होगा/ सोने व् सम्पति के निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/अपव्यय के कारण आज सहचर से अनबन का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से निभा पाएंगे/आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स व् लाटरी में  हरगिज़ निवेश न कीजिए /प्रेम प्रसंग में  भी आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 5,14,23
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सामाजिक, साहित्यिक गतिविधियों में भी, नर्सिंग होम्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
पारिवारिक्,सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु व् व्यक्तिगत रख रखाव के लिए आप सहर्ष व्यय करेंगे/ भूरे व् सुनहरी वस्तुओं, सम्पति ,कास्मेटिकस, चर्म उत्पादों , सोने के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सेक्सोलोजिस्ट्स, साहित्यकार, कलाकार व् कला समीक्षक , फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 7,16,25
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे/सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/कला व् साहित्य के क्षेत्र मैं धन व् यश प्राप्ति के संकेत हैं/ भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं, गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता ,आंतरिक सज्जाकार,फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ शिक्षा जगत से जुड़े लोग, मीडिया, प्रकाशक, प्रसूतिगृह, सोने, सम्पति व् सरसों के तेल के विक्रेता व् कुटीर उद्योगपति अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 9,18,27
आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आप अपने निर्धारित व्यवसायिक लक्ष्य व् पारिवारिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे / सोने व् सम्पति मैं दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/ शेयर् स मैं घाटे का अंदेशा है//आप अपने किसी प्रियजन की कमी भी बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment